शरद पवार के संन्यास की खबरों से भड़कीं सुप्रिया सुले, दिया दोटूक जवाब

सुले ने अफवाहों पर लगाया विराम

शरद पवार के संन्यास की खबरों से भड़कीं सुप्रिया सुले, दिया दोटूक जवाब
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद) की कार्यकारी अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने उन खबरों को सख्ती से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि पार्टी प्रमुख शरद पवार राजनीति से संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं।

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद) की कार्यकारी अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने उन खबरों को सख्ती से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि पार्टी प्रमुख शरद पवार राजनीति से संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं। इन खबरों में कहा गया था कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि पार्टी का यह गुट भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो सके। सुले ने इन अटकलों को'बेहद आपत्तिजनक बताया और जोर देकर कहा कि सार्वजनिक जीवन से कौन हटेगा, यह जनता तय करेगी, न कि अफवाहें फैलाने वाले। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक समाचार रिपोर्ट में, अज्ञात सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि राकांपा (शरद) गुट के भीतर राजग में शामिल होने को लेकर चर्चा चल रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, 12 दिसंबर को 86 साल के होने जा रहे पवार (जो छह दशकों से अधिक समय तक राजनीति में रहे हैं और मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री जैसे पदों पर काम कर चुके हैं) लिए राजनीति से पीछे हटने का सुझाव दिया गया था। ऐसा इसलिए ताकि वे अपने लंबे समय से चले आ रहे वैचारिक रुख के सीधे विरोध से बच सकें, जबकि सुले और वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल जैसे नेता राजग के साथ जुड़ सकें। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि पार्टी के कुछ नेताओं ने भाजपा नेतृत्व के साथ बातचीत की है। महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान खांसी, कफ और कमजोरी के कारण पवार को पहले पुणे और फिर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद इन अटकलों ने और जोर पकड़ लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पवार को फोन करके उनका हालचाल पूछा और कहा, आप आराम करें, सुप्रिया और हम देश संभाल लेंगे। यह बात हालांकि उनकी बीमारी को लेकर चिंता जताने के लिए कही गई थी, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके गहरे मायने निकाले गए, जिससे पवार के राजनीति से हटने की चर्चाओं को और हवा मिल गई।

सुले ने इन चर्चाओं का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि पवार का राज्यसभा कार्यकाल अभी भी पांच साल का है। उन्होंने कहा, Þअगर शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेता के रिटायरमेंट की खबरें फैलाई जा रही हैं, तो यह बेहद आपत्तिजनक है। शरद पवार रिटायर नहीं होने जा रहे हैं, उनका राज्यसभा कार्यकाल अभी पांच साल का बचा है, तो वह रिटायर कैसे हो सकते हैं? कौन रिटायर होगा, यह जनता तय करेगी। शिवसेना (उद्धव ) के सांसद संजय राउत ने भी इस रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस तरह के किसी भी सुझाव की निंदा की कि पवार सत्ता के लिए पीछे हट जाएंगे या अपनी राजनीतिक विरासत को कमजोर कर देंगे। राउत ने कहा कि पवार ने अपना पूरा जीवन सांप्रदायिक ताकतों से लडऩे और फुले-शाहू-अंबेडकर के आदर्शों को बनाए रखने में बिताया है।

उन्होंने तर्क दिया कि सत्ता के भूखे किसी भी व्यक्ति के लिए इन सिद्धांतों को किनारे रख देना गलत होगा।पवार के समर्थन से आगे बढऩे के बाद पार्टी तोडऩे वालों पर निशाना साधते हुए श्री राउत ने कहा कि उनसे अब आराम करने के लिए कहना शर्मनाक है। उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि सुले, जो फुले-अंबेडकर विचारधारा से गहराई से जुड़ी हैं, कभी भी राजग के साथ नहीं जाएंगी। सुले के साफ इनकार के बाद पवार के राजनीतिक संन्यास को लेकर चल रही अटकलें फिलहाल के लिए खत्म हो गई हैं।

Read More एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं
बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने स्पष्ट किया है कि अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत किसी भी...
मुख्यमंत्री बदलने से जनता की नाराजगी नहीं होगी खत्म, राजस्थान में बदलेगा पूरा राज: टीकाराम जूली
शरद पवार के संन्यास की खबरों से भड़कीं सुप्रिया सुले, दिया दोटूक जवाब
रामायण थीम के शतरंज से लेकर 2 किलो चांदी के झुमके तक ने मोहा मन, जेएसए सिल्वर शो का भव्य समापन
असर खबर का : स्टेट हाईवे-70 से हटाया मिट्टी का ढेर
कल 37 जिला परिषदों को मिलेंगे नए प्रमुख, 23 में कांग्रेस का दबदबा; भाजपा पांच में सिमटी
जापान में बुलेट ट्रेन से सफर के दौरान कर्नाटक के सीएम शिवकुमार ने कन्नड़ प्रवासियों से की मुलाकात