हनुमान बेनीवाल का आरोप : राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल उपकरण रखरखाव में 762 करोड़ का कथित फर्जीवाड़ा

125 सेकंड में मशीन ठीक करने का रिकॉर्ड दर्ज करा

हनुमान बेनीवाल का आरोप : राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल उपकरण रखरखाव में 762 करोड़ का कथित फर्जीवाड़ा
राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव के नाम पर 762 करोड़ रुपये का कथित फर्जीवाड़ा हुआ है।

जयपुर। राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव के नाम पर 762 करोड़ रुपये का कथित फर्जीवाड़ा हुआ है। मीडिया में छपी खबरों के आधार पर बेनीवाल ने कहा कि 13 अस्पतालों में वेंटिलेटर और ब्लड टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण मशीनें खराब पाई गईं, जबकि कागजों में उन्हें दुरुस्त बताया गया। कहीं इंजीनियर को पहुंचने में 1 से 5 घंटे लगते हैं, तो कहीं महज 125 सेकंड में मशीन ठीक करने का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया गया।

बेनीवाल ने इसे मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ बताया और पूछा कि क्या चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कंपनियों की मिलीभगत है तथा निगरानी व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि जनता को विज्ञापन नहीं, बल्कि चालू मशीनें और बेहतर इलाज चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : स्टेट हाईवे-70 से हटाया मिट्टी का ढेर असर खबर का : स्टेट हाईवे-70 से हटाया मिट्टी का ढेर
दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन।
कल 37 जिला परिषदों को मिलेंगे नए प्रमुख, 23 में कांग्रेस का दबदबा; भाजपा पांच में सिमटी
जापान में बुलेट ट्रेन से सफर के दौरान कर्नाटक के सीएम शिवकुमार ने कन्नड़ प्रवासियों से की मुलाकात
जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव में निर्वाचन आयोग ने बदली मतदान प्रक्रिया, अब सदस्य और मतपत्र का नहीं जुड़ सकेगा कोई रिश्ता
"जेवर एयरपोर्ट" का नाम पीएम के नाम: कांग्रेस के निशाने पर केंद्र सरकार, नेहरू की विरासत को लेकर बोले जयराम
हनुमान बेनीवाल का आरोप : राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल उपकरण रखरखाव में 762 करोड़ का कथित फर्जीवाड़ा
कोटा में सरकारी स्कूल की छत गिरने पर जूली का हमला, भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप