जयपुर एयरपोर्ट पर ‘एविएशन सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ शुरू, 27 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
एटीसी कॉम्प्लेक्स में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ आगाज
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर ‘एविएशन सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य विमानन सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षा मानकों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करना है। सप्ताह का शुभारंभ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) कॉम्प्लेक्स में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। एजेंसियों के बीच समन्वय पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयपुर एयरपोर्ट के ओआईसी चरण सिंह ने कहा कि विमानन सुरक्षा का स्तर और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और संगठनों से आपसी सहयोग, बेहतर तालमेल और आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने की अपील की।
सेफ्टी मैनेजर ने दिया प्रेजेंटेशन एयरपोर्ट के सेफ्टी मैनेजर संजय कुमार गुप्ता ने एविएशन सेफ्टी पर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने सुरक्षा मानकों और उनकी पालना के महत्व की जानकारी दी। ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर अमित कुमार सिन्हा, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट नीरज कुमार और जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कर्मचारियों को किया जाएगा जागरूक 27 नवंबर तक चलने वाले इस सप्ताह के दौरान एयरपोर्ट कर्मचारियों और सभी संबंधित एजेंसियों को विमानन सुरक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Comment List