Voice Of Youth : गेम की सीमा तय होना बेहद जरूरी, चिड़चिड़ेपन और तनाव ने घेरा

कुछ देर का शौक कब बन रहा लत, पता ही नहीं चल रहा

Voice Of Youth : गेम की सीमा तय होना बेहद जरूरी, चिड़चिड़ेपन और तनाव ने घेरा
पढ़ाई, कामकाज और रिश्तों पर पड़ रहा असर।

कोटा । मोबाइल पर गेम खेलने का शौक अब युवाओं की दिनचर्या का हिस्सा बनता जा रहा है। कई युवा पढ़ाई, कामकाज और परिवार की जिम्मेदारियों को पीछे छोड़कर घंटों गेम की दुनिया में डूबे रहते हैं। दैनिक नवज्योति के ‘वॉइस ऑफ यूथ’ अभियान में युवाओं ने ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत पर चिंता जताते हुए कहा कि गेम खेलना गलत नहीं है, लेकिन उसकी सीमा तय होना बेहद जरूरी है।

दिमाग और आंखों पर पड़ता है बुरा प्रभाव
ऑनलाइन गेमिंग की लत आज गंभीर समस्या बनती जा रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, कई लोग अपना अधिकतर समय मोबाइल पर गेम खेलने में बिताते हैं। इसका पढ़ाई, कारोबार और दैनिक जीवन पर बुरा असर पड़ता है। विद्यार्थी गेम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते। इससे परीक्षा परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, कारोबार करने वालों का काम भी प्रभावित होता है और आर्थिक नुकसान की आशंका रहती है।
-खुशी धाकड़, स्टूडेंट

सोशल मीडिया के चक्कर में गेमिंग की गिरफ्त
फेसबुक और इंस्टाग्राम के चक्कर में युवा लगातार मोबाइल के संपर्क में रहते हैं। इसी दौरान ऑनलाइन गेमिंग की ओर उनका रुझान बढ़ता है। लगातार गेम खेलने से यह शौक धीरे-धीरे आदत में बदल जाता है। युवा अपनी जिम्मेदारियां छोड़कर गेम खेलने लगते हैं। कभी हार तो कभी जीत के बीच वे गेम को ही अपनी दुनिया समझने लगते हैं। लगातार हार मिलने पर मानसिक तनाव बढ़ता है और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने लगता है।
-अंकुश मालव, स्टूडेंट

आंखों के साथ व्यवहार पर भी असर
लगातार मोबाइल पर गेम खेलने से आंखों में दर्द, जलन और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक गेम खेलने के कारण शारीरिक गतिविधियां भी कम हो जाती हैं। इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गेमिंग की लत व्यक्ति के स्वभाव को चिड़चिड़ा और गुस्सैल बना सकती है। वह परिवार और दोस्तों को समय नहीं दे पाता। कई बार गेम हारने या मोबाइल नहीं मिलने पर भी गुस्सा करने लगता है।
-रीना बैरवा, स्टूडेंट

Read More नए ड्राइवरों का टेस्ट ले रहा बदहाल ट्रैक, गड्ढों में अटका लाइसेंस का रास्ता; 75 लाख की मरम्मत को जयपुर से मंजूरी का इंतजार

गेम खेलें, लेकिन आदत न बनाएं
ऑनलाइन गेमिंग सही भी है और गलत भी। कई युवा गेमर बनना चाहते हैं और लगातार गेम खेलकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालते हैं, ताकि पैसे कमा सकें। उन्हें लगता है कि ऑनलाइन गेमिंग से लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं। इसी चाह में वे गेम के आदी हो जाते हैं। शौक के लिए थोड़ी देर गेम खेलना गलत नहीं है, लेकिन इसे अपनी आदत नहीं बनाना चाहिए।
-दिव्यांशु गौतम, स्टूडेंट

Read More Voice Of Youth: धरोहरों की पुकार, युवाओं की जिम्मेदारी... विरासत बचाने को उठाएं कदम

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर ‘एविएशन सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ शुरू, 27 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम जयपुर एयरपोर्ट पर ‘एविएशन सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ शुरू, 27 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
एयरपोर्ट पर ‘एविएशन सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य विमानन सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षा मानकों...
रिपोर्ट आने से पहले ही खा गए मिलावटी मिठाई, अब खुला मिलावट का राज!
Voice Of Youth : गेम की सीमा तय होना बेहद जरूरी, चिड़चिड़ेपन और तनाव ने घेरा
राजस्थान में फेस्टिव सीजन 2026 : कुल वाहन बिक्री 4.16 लाख पार, 4.72% की वृद्धि
राजस्थान के आभूषण उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
एईपीसी का सेमिनार 26 नवंबर को जयपुर में, मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी उपयोग पर होगा मंथन
प्रेमी के प्यार में पत्नी बनी पति की कातिल, हत्या कर 3 KM अंदर जंगल में दफनाया शव; डॉग स्क्वॉड ने खोला राज