Voice Of Youth: धरोहरों की पुकार, युवाओं की जिम्मेदारी... विरासत बचाने को उठाएं कदम

युवाओं ने सोशल मीडिया को बनाया जागरूकता का हथियार

Voice Of Youth: धरोहरों की पुकार, युवाओं की जिम्मेदारी... विरासत बचाने को उठाएं कदम
मंदिर-मस्जिद से लेकर महल और प्राचीन इमारतों तक संरक्षण की दरकार।

कोटा। किसी शहर की पहचान केवल उसकी सड़कों, बाजारों और आधुनिक इमारतों से नहीं होती, बल्कि उसकी ऐतिहासिक धरोहरों में छिपी संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली अतीत से भी होती है। इनके संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार और पुरातत्व विभाग की नहीं, बल्कि समाज और खासकर युवाओं की भी है। युवा आगे आएं, समूह बनाएं और सोशल मीडिया के जरिए इन धरोहरों की कहानियां लोगों तक पहुंचाएं। दैनिक नवज्योति के 'वॉयस ऑफ यूथ' में युवाओं ने ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने के लिए जनभागीदारी और जागरूकता को जरूरी बताया।

युवाओं की राय : धरोहर संरक्षण के लिए उठाएं कदम
ऐतिहासिक धरोहरों का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। युवा इन स्थलों की आकर्षक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर उनकी ऐतिहासिक विशेषताओं को लोगों तक पहुंचाएं। इससे आमजन में इनके प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक पर्यटक इन स्थलों को देखने पहुंचेंगे। जब इन धरोहरों की पहचान बढ़ेगी तो इनके संरक्षण के प्रति प्रशासन और पुरातत्व विभाग का ध्यान भी आकर्षित होगा।
-नितेश विश्वकर्मा, स्टूडेंट

युवाओं को समूह बनाना चाहिए
खंडहर हो रही पुरानी इमारतों और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए युवाओं को समूह बनाकर आगे आना चाहिए। इनकी बदहाल स्थिति को सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर करने के साथ प्रशासन से भी संवाद करना चाहिए। युवाओं को समय-समय पर सफाई अभियान चलाना चाहिए और लोगों को इन धरोहरों को नुकसान नहीं पहुंचाने के लिए जागरूक करना चाहिए। युवाओं की सक्रियता से प्रशासन भी इनकी मरम्मत और संरक्षण के लिए प्रेरित होगा।
-मीनाक्षी चौहान, स्टूडेंट

गौरवशाली अतीत की पहचान
अपनी ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने के लिए युवाओं को सबसे पहले अपनी पुरानी संस्कृति और इतिहास के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए। मंदिर, मस्जिद, महल और प्राचीन इमारतें हमारी परंपराओं और गौरवशाली अतीत की पहचान हैं। इनके महत्व को समझकर ही हम आने वाली पीढ़ियों को इनके संरक्षण के लिए प्रेरित कर सकते हैं। युवाओं को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करना चाहिए और इनके बारे में जानकारी जुटाकर दूसरे लोगों तक भी पहुंचानी चाहिए।
-सोनिका मीणा, स्टूडेन्ट

Read More Voice Of Youth : नन्हे कंधों पर भारी बस्ते, बचपन पर पढ़ाई का बोझ!

हमारी सांस्कृतिक पहचान
ऐतिहासिक धरोहरें हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं और इन्हें सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। युवाओं को इनके आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ दीवारों पर लिखने, कचरा फैलाने और इमारतों को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों का विरोध करना चाहिए। यदि कहीं अतिक्रमण या तोड़फोड़ होती है तो इसकी सूचना प्रशासन को देनी चाहिए। युवाओं की सामूहिक भागीदारी से ही हमारी ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सकता है।
-सूरज कुशवाहा, स्टूडेन्ट

Read More मैदान से मंच तक पहचान बनाई, अब तक 275 खिलाड़ियों को तराशा

Post Comment

Comment List

Latest News

बूंदी पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर बूंदी पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर
तालेड़ा में कांग्रेस का दबदबा; केशवरायपाटन में भी बदले चुनावी समीकरण।
असर खबर का : सिमलिया सीएचसी में रात को डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई, खबर के बाद चिकित्सा विभाग ने बदली व्यवस्था
Voice Of Youth: धरोहरों की पुकार, युवाओं की जिम्मेदारी... विरासत बचाने को उठाएं कदम
वी. श्रीनिवास ने वैश्विक सुशासन के लिए देशों के बीच प्रशासनिक अनुभव साझा करने पर दिया जोर
दीपावली तक सड़कें गड्ढामुक्त करने की सरकारी योजना फेल, प्रदेशभर में बदहाल सड़कों से आमजन परेशान
सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
पुतिन-ट्रंप-जिनपिंग की बैठक पर राहुल का तंज, बोले- कांग्रेस  की सरकार होती तो भारत के PM भी होते साथ