साइबर ठगी के पीड़ितों को लौटाए 5.67 करोड़ रुपए, 8 हजार से अधिक शिकायतों पर कार्रवाई

प्रदेश में 8,016 आवेदनों पर कार्रवाई की गई

साइबर ठगी के पीड़ितों को लौटाए 5.67 करोड़ रुपए, 8 हजार से अधिक शिकायतों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। ऐसे में सरकार तकनीक के माध्यम से साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जयपुर। प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और आमजन की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने साइबर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। ऐसे में सरकार तकनीक के माध्यम से साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि साइबर अपराधों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रदेश में 8,016 आवेदनों पर कार्रवाई की गई है।

इसके परिणामस्वरूप साइबर ठगी के शिकार लोगों को 5.67 करोड़ रुपए की राशि वापस दिलाई गई है। यह कार्रवाई साइबर अपराधों से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि साइबर अपराध की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई हो और पीड़ितों को समय पर न्याय मिले। इसके लिए साइबर सुरक्षा तंत्र को लगातार सशक्त किया जा रहा है। साथ ही साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ आमजन को डिजिटल धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

समुद्र में साइबर वार! 50 मालवाहक जहाजों पर हमले, अमेरिका कर रहा ईरान के कनेक्शन की जांच समुद्र में साइबर वार! 50 मालवाहक जहाजों पर हमले, अमेरिका कर रहा ईरान के कनेक्शन की जांच
अमेरिका करीब 50 मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की संभावित भूमिका की जांच कर रहा है। निशाने...
साइबर ठगी के पीड़ितों को लौटाए 5.67 करोड़ रुपए, 8 हजार से अधिक शिकायतों पर कार्रवाई
जियो का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर: नए प्लान में 5जी के साथ अनलिमिटेड 4जी डेटा का भी मिलेगा फायदा
पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री की जयंती पर पीसीसी में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेता रहे मौजूद
जी टीवी के ‘तुम से तुम तक’ ने पूरे किए 500 एपिसोड : प्यार, रिश्तों और मनोरंजन का सफर बना यादगार
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं, सर्वजन कल्याण की शिक्षाओं को किया याद
जयपुर में सांस अभियान शुरू, 5 साल तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने पर रहेगा विशेष जोर