कार्तिक पूर्णिमा का महास्नान : सरोवर में श्रद्धालुओं का उमड़ेगा रैला, पुष्कर मेले का समापन व पुरस्कार समारोह

चौक-चौराहों और मार्गों पर बेरिकेडिंग की

कार्तिक पूर्णिमा का महास्नान : सरोवर में श्रद्धालुओं का उमड़ेगा रैला, पुष्कर मेले का समापन व पुरस्कार समारोह
कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को पुष्कर के ब्रह्म सरोवर में महास्नान होगा। इसके साथ ही पांच दिवसीय धार्मिक मेला संपन्न होगा। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

पुष्कर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को पुष्कर के पवित्र ब्रह्म सरोवर में महास्नान होगा। तड़के ब्रह्म मुहूर्त से शुरू होने वाला महास्नान दिनभर जारी रहेगा।साथ ही धार्मिक पंचतीर्थ मेला संपन्न होगा। महास्नान के लिए सोमवार दोपहर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया तथा शाम होते-होते तीर्थनगरी आस्था के रंग में रंग गई। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए। सरोवर के घाटों और प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी आईएएस एवं आरएएस अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में सौंपी गई। पुलिस और आरएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। वहीं घाटों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता में जुटे हुए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और मार्गों पर बेरिकेडिंग की गई।

मेले का समापन, होंगे हॉर्स शो और रंगा-रंग कार्यक्रम :

 कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह 10 बजे मेला स्टेडियम में पुष्कर मेले का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा। समारोह में राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर और अजमेर के अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारों का हॉर्स शो मुख्य आकर्षण रहेगा। शो जंपिंग, म्यूजिकल राइड और स्टैंडिंग सैल्यूट सहित 16 घुड़सवार कई रोमांचक करतब दिखाएंगे। इसके अलावा पशु परेड, देसी-विदेशी महिलाओं के बीच मटका दौड़, महिलाओं एवं पुरुषों के रस्साकशी मुकाबले, कला जत्था और अन्य रंगारंग कार्यक्रम होंगे।समारोह में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, जिला कलक्टर लोकबंधु, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : भारत नहीं झटक सका 10 विकेट, पहला टेस्ट रहा ड्रॉ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : भारत नहीं झटक सका 10 विकेट, पहला टेस्ट रहा ड्रॉ
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2026-27 के पहले टेस्ट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। सोमवार को बेसिन...
कार्तिक पूर्णिमा का महास्नान : सरोवर में श्रद्धालुओं का उमड़ेगा रैला, पुष्कर मेले का समापन व पुरस्कार समारोह
एनवीडिया बोर्ड का फैसला, सीईओ की कुर्सी पर फिर बैठे जेन्सन हुआंग
गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
अमेरिका मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की भूमिका, जांच शुरू
जिला प्रमुख व उप जिला प्रमुख का निर्वाचन कार्यक्रम जारी, पढ़े पूरी खबर 
सोनिया गांधी की किताब को लेकर राहुल गांधी ने किए चौकाने वाले खुलासे, बोले- कई बातें छूट गईं