गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

18 साल से जेल में बंद दोषी को शीर्ष अदालत से राहत

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद की सजा चिकित्सीय आधार पर निलंबित कर जमानत दे दी है। जस्टिस एमएम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली पीठ ने गंभीर हृदय रोग और 18 वर्षों से अधिक की जेल अवधि को राहत का आधार माना।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद की सजा को चिकित्सीय आधार पर निलंबित कर जमानत दे दी है।जस्टिस एमएम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह आदेश पारित किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह राहत मुख्य रूप से याचिकाकर्ता की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए दी गई है। पाड़ा हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से जेल में बंद हैं।

गुजरात सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि अपराध अत्यंत गंभीर प्रकृति का है और जेल में दोषी का आचरण भी संतोषजनक नहीं रहा है, लेकिन राज्य सरकार ने कहा कि याचिकाकर्ता की बीमारी से जुड़े तथ्य सही हैं और मेडिकल आधार पर सजा निलंबित करने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद की सजा चिकित्सीय आधार...
अमेरिका मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की भूमिका, जांच शुरू
जिला प्रमुख व उप जिला प्रमुख का निर्वाचन कार्यक्रम जारी, पढ़े पूरी खबर 
सोनिया गांधी की किताब को लेकर राहुल गांधी ने किए चौकाने वाले खुलासे, बोले- कई बातें छूट गईं
कार्लोस अल्काराज ने जीता पहला एटीपी फाइनल्स खिताब, वर्ल्ड नम्बर 1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में दी शिकस्त
मोबाइल मिले तो खिले चेहरे : जयपुर रेंज में 737 लोगों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल, कीमत करीब 2 करोड़ रुपए
गुरु नानक: आध्यात्मिक गुरु और अद्वितीय सामाजिक क्रांतिकारी