अमेरिका मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की भूमिका, जांच शुरू

अमेरिकी अधिकारियों को रूस की संलिप्तता का भी संदेह

अमेरिका मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की भूमिका, जांच शुरू
अमेरिका तेल, एलपीजी, रसायन और विस्फोटक सामग्री ले जाने वाले लगभग 50 मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की संभावित भूमिका की जांच कर रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, कुछ जहाजों को बम की धमकी भी मिली है। अमेरिकी अधिकारी ईरान को मुख्य संदिग्ध मानने के साथ ही रूस की संलिप्तता की भी जांच कर रहे हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका तेल, तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी), रसायन और अन्य सामग्री ले जाने वाले लगभग 50 मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की संभावित भूमिका की जांच कर रहा हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तेल टैंकरों पर हुए दर्जनों साइबर हमलों में ईरान के संभावित शामिल होने की जांच कर रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार तेल, एलपीजी, रसायनिक उत्पाद और दूसरे विस्फोटक सामान ले जाने वाले 50 जहाजों को कथित तौर पर निशाना बनाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि कुछ जहाजों को बम रखे होने की चेतावनी मिली थी, जबकि दूसरे मामलों में चालक दल के सदस्यों को पता नहीं था कि उन पर हमला हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद की सजा चिकित्सीय आधार...
अमेरिका मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की भूमिका, जांच शुरू
जिला प्रमुख व उप जिला प्रमुख का निर्वाचन कार्यक्रम जारी, पढ़े पूरी खबर 
सोनिया गांधी की किताब को लेकर राहुल गांधी ने किए चौकाने वाले खुलासे, बोले- कई बातें छूट गईं
कार्लोस अल्काराज ने जीता पहला एटीपी फाइनल्स खिताब, वर्ल्ड नम्बर 1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में दी शिकस्त
मोबाइल मिले तो खिले चेहरे : जयपुर रेंज में 737 लोगों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल, कीमत करीब 2 करोड़ रुपए
गुरु नानक: आध्यात्मिक गुरु और अद्वितीय सामाजिक क्रांतिकारी