कार्लोस अल्काराज ने जीता पहला एटीपी फाइनल्स खिताब, वर्ल्ड नम्बर 1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में दी शिकस्त

शुरुआत से ही बनाया दबदबा

कार्लोस अल्काराज ने जीता पहला एटीपी फाइनल्स खिताब, वर्ल्ड नम्बर 1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में दी शिकस्त
ट्यूरिन में स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-2, 7-6 (7) से हराकर पहली बार एटीपी फाइनल्स का खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ अल्काराज चारों ग्रैंड स्लैम और एटीपी फाइनल्स जीतने वाले चौथे पुरुष खिलाड़ी बने। उन्होंने टूर्नामेंट के सभी पांच मुकाबले जीते।

ट्यूरिन (इटली)। कार्लोस अल्काराज ने ट्यूरिन में विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-2, 7-6 (7) से हराकर अपना पहला एटीपी फाइनल्स खिताब जीता। इसके साथ ही वे चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट और सीजन के अंत में होने वाली चैंपियनशिप जीतने वाले केवल चौथे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। 23 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी ने अपने पूरे अभियान में शानदार प्रदर्शन किया और अपने पांचों मैचों में जीत हासिल की। उन्होंने राउंड-रॉबिन चरण में सभी मैच जीते और फिर सेमीफाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन को हराया।

करियर का 30वां खिताब : इस जीत के साथ अल्काराज ने इस सीजन का अपना छठा और अपने करियर का 30वां खिताब हासिल किया। साथ ह, वे 1998 में एलेक्स कोरेटजा के बाद एटीपी फाइनल्स जीतने वाले पहले स्पेनिश खिलाड़ी बन गए हैं। वे आंद्रे अगासी, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच की उस सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने चारों ग्रैंड स्लैम खिताब और एटीपी फाइनल्स जीता है।

शुरुआत से ही बनाया दबदबा: अल्काराज ने शुरुआत से ही ज्वेरेव पर अपना दबदबा बनाए रखा। फाइनल से पहले पूरे टूर्नामेंट में ज्वेरेव ने अपनी एक भी सर्विस नहीं गंवाई थी। जर्मन खिलाड़ी ने अपने पहले सर्विस गेम में तीन ब्रेक पॉइंट बचाए, लेकिन अल्काराज के आक्रामक बेसलाइन खेल के सामने टिक नहीं पाए। उन्होंने तीन बार अपनी सर्विस गंवाई और स्पेनिश खिलाड़ी ने पहला सेट 6-2 से आसानी से जीत लिया। दूसरे सेट में ज्वेरेव ने कड़ी टक्कर दी। लेकिन अल्काराज ने टाई-ब्रेक को 9-7 से अपने नाम किया और खिताब जीत लिया।

 

Read More आईपीएल 2027 में मोहम्मद शमी राजस्थान से खेलेंगे, लखनऊ-राजस्थान के बीच 3 खिलाड़ियों की अदला-बदली

Post Comment

Comment List

Latest News

कार्लोस अल्काराज ने जीता पहला एटीपी फाइनल्स खिताब, वर्ल्ड नम्बर 1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में दी शिकस्त कार्लोस अल्काराज ने जीता पहला एटीपी फाइनल्स खिताब, वर्ल्ड नम्बर 1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में दी शिकस्त
ट्यूरिन में स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-2, 7-6 (7) से हराकर पहली बार एटीपी फाइनल्स का...
मोबाइल मिले तो खिले चेहरे : जयपुर रेंज में 737 लोगों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल, कीमत करीब 2 करोड़ रुपए
गुरु नानक: आध्यात्मिक गुरु और अद्वितीय सामाजिक क्रांतिकारी
एसएमएस अस्पताल का होगा काया पलट, जर्जर हो चुकी है वर्तमान की 90 साल पुरानी बिल्डिंग 
जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव 25 से 28 तक, सदस्यों के हाथ में होगी सत्ता की चाबी
गोपालपुरा कोचिंग सेंटरों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कहा- अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का दायित्व इस संबंध में बनी संस्था का
उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग