चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत : शुभमन गिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट कल से वेलिंग्टन में

चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत : शुभमन गिल
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि पहले टेस्ट में वह चार तेज गेंदबाजों को खिलाना चाहते हैं। मंगलवार को घने बादलों और रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी के बीच बेसिन रिजर्व की पिच पर घास की मोटी परत दिखाई दे रही थी।

वेलिंग्टन। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि पहले टेस्ट में वह चार तेज गेंदबाजों को खिलाना चाहते हैं। मंगलवार को घने बादलों और रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी के बीच बेसिन रिजर्व की पिच पर घास की मोटी परत दिखाई दे रही थी। न्यूजीलैंड में आमतौर पर ऐसा ही होता है। वहां पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को बहुत मदद देती हैं, लेकिन टेस्ट मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी के लिए आसान होती जाती हैं। भारतीय टेस्ट टीम में छह विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हैं जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कंबोज और गुरनूर बराड़। इनके अलावा रेड्डी भी दल में हैं।

गिल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, यहां हमने जो टेस्ट मैच देखे हैं, उनमें शुरुआती दो दिन का खेल बाकी तीन दिनों से बहुत अलग होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वह ऐसा तेज गेंदबाजी आक्रमण चाहते हैं, जो हर तरह की स्थिति से निपट सके। इसमें नई गेंद से स्विंग, शुरुआती दो दिनों में सीम मूवमेंट और पिच के सपाट होने पर तेज गेंदबाजों का हिट द डेक गेंदबाजी करना शामिल है। उन्होंने स्पिनर की भूमिका पर भी जोर दिया, जिसे एक छोर से खासकर दूसरी पारी में वेलिंग्टन में चलने वाली तेज हवाओं के खिलाफ गेंदबाजी करते समय रन रोकने होंगे। रवींद्र जडेजा का इकलौते स्पिनर के रूप में खेलना और सात नंबर पर बल्लेबाजी करना लगभग तय है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर उनके बैक-अप होंगे। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान