अभिजीत और महिपाल के तूफानी अर्धशतक, राजस्थान सुपरलीग में बंगाल पर 6 विकेट से शानदार जीत 

दीपक चाहर और अराफात खान ने झटके तीन-तीन विकेट

अभिजीत और महिपाल के तूफानी अर्धशतक, राजस्थान सुपरलीग में बंगाल पर 6 विकेट से शानदार जीत 
अभिजीत तोमर और महिपाल लोमरोर की विस्फोटक पारियों के दम पर राजस्थान ने गुरुवार को बंगाल को 6 विकेट से पराजित कर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपरलीग में जगह बना ली। महत्वपूर्ण साझेदारी कर राजस्थान को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

जयपुर। अभिजीत तोमर और महिपाल लोमरोर की विस्फोटक पारियों के दम पर राजस्थान ने गुरुवार को बंगाल को 6 विकेट से पराजित कर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपरलीग में जगह बना ली। मुंबई में एलीट ग्रुप ए के अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान ने अभिजीत तोमर और महिपाल लोमरोर की विस्फोटक पारियों के दम पर 158 रन का लक्ष्य महज 16.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 37 रन के स्कोर तक रोहन राजभर (7), कुणाल राठौड़ (0) और मानव सुथार (0) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद अभिजीत तोमर और महिपाल लोमरोर ने मोर्चा संभालते हुए बंगाल के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 125 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर राजस्थान को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

तोमर-लोमरोर ने जड़े अर्धशतक अभिजीत तोमर ने 52 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। वहीं महिपाल लोमरोर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्के उड़ाकर 74 रन की पारी खेली। लोमरोर का स्ट्राइक रेट 211.42 रहा। राजस्थान ने 16.4 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दीपक चाहर-अराफात की घातक गेंदबाजी इससे पहले राजस्थान ने टॉस के बाद गेंदबाजी में भी दम दिखाया। बंगाल की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी। राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में एक मेडन के साथ महज 13 रन देकर तीन विकेट झटके। अराफात खान ने भी चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। निलेश टैंक को एक विकेट मिला। बंगाल की ओर से शाकिर हबीब गांधी ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। उन्होंने 43 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने 26 और करण लाल ने 28 रन का योगदान दिया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अभिजीत और महिपाल के तूफानी अर्धशतक, राजस्थान सुपरलीग में बंगाल पर 6 विकेट से शानदार जीत  अभिजीत और महिपाल के तूफानी अर्धशतक, राजस्थान सुपरलीग में बंगाल पर 6 विकेट से शानदार जीत 
अभिजीत तोमर और महिपाल लोमरोर की विस्फोटक पारियों के दम पर राजस्थान ने गुरुवार को बंगाल को 6 विकेट से...
Voice of Youth : कमांड का गुलाम है रोबोट, मरीज के मन को नहीं पढ़ सकता
सपा की उम्मीदवारों की सूची से बिगड़ी गठबंधन की बात, इमरान मसूद बोले- सहयोगी हैं, भिखारी नहीं
दर्शक हर तरह के हीरो को पसंद करते हैं, सूरज बड़जात्या देते हैं सबसे सच्चा और निर्मल नायक : आयुष्मान खुराना
पांचवें और छठे वेतनमान वाले कार्मिकों-पेंशनर्स को दिवाली के बाद राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का किया स्वागत, प्रदेश में वैज्ञानिक नवाचार और तकनीकी विस्तार पर चर्चा 
2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने में सफलता मिलने का भरोसा: किशन रेड्डी