मैट हेनरी का कहर, न्यूजीलैंड ने भारत पर 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की

मैथ्यू फिशर को तीन विकेट मिले

मैट हेनरी का कहर, न्यूजीलैंड ने भारत पर 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की
विल यंग (125) और टिम साइफर्ट (58) की शानदार पारियों के बाद मैट हेनरी (छह विकेट) और मैथ्यू फिशर (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने चौथे एकदिवसीय मुकाबले में शुक्रवार को भारत पर 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।

माउंट मॉन्गानुई। विल यंग (125) और टिम साइफर्ट (58) की शानदार पारियों के बाद मैट हेनरी (छह विकेट) और मैथ्यू फिशर (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने चौथे एकदिवसीय मुकाबले में शुक्रवार को भारत पर 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को मैट हेनरी के गेंदबाजी कहर का सामना करना पड़ा। पहले ही ओवर में हेनरी ने रोहित शर्मा को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद इसी ओवर में उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (शून्य) और कप्तान श्रेयस अय्यर (शून्य) का भी शिकार कर भारत के तीन विकेट झटक कर उसे संकट में डाल दिया। भारत का चौथा विकेट छठें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ (पांच) के रूप में गिरा। उन्हें काइल जेमीसन ने आउट किया।

इसके बाद इशान किशन और अक्षर पटेल ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट लिए 44 रनों की साझेदारी हुई। 18वें ओवर में मैथ्यू फिशर ने अक्षर पटेल (21) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 21वें ओवर में हेनरी ने इशान किशन (27) का भी शिकार कर लिया। नमन धीर ने भी कुछ देर तक संघर्ष किया लेकिन 24वें ओवर में फिशर ने उन्होंने भी 21 रन पर आउट कर भारत को नौवां झटका दिया। 27वें ओवर की चौथी गेंद पर हेनरी ने गुरनूर बराड़ (दो) को बोल्ड कर भारत की पारी का 89 रन पर अंत कर दिया। न्यूजीलैंड की ओर मैट हेनरी ने 27 रन देकर छह विकेट झटके। मैथ्यू फिशर को तीन विकेट मिले। काइल जेमीसन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 333 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए विल यंग और टिम साइटर्फ की सलामी जोड़ी ने 85 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुरनूर बराड़ ने टिम साइफर्ट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। साइफर्ट ने 48गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 58 रन बनाये। इसके बाद अक्षर पटेल ने निक केली (चार) और आकिब नबी ने डीन फ़ॉक्सक्रॉफ्ट (आठ) का शिकार कर भारत की मैच में वापसी कराई। फ़िन ऐलन विल यंग के साथ चौथे विकेट के लिए 90 रन जोड़कर न्यूजीलैंड के लिए बड़े स्कोर की नींव को मजबूत किया।

अक्षर पटेल ने 32वें ओवर में फिन ऐलन (41) का शिकार कर इस साझेदारी का अंत किया। उन्होंने 30 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाये। इसके बाद नमन धीर ने शतक बना चुके विल यंग का शिकार कर लिया। विल यंग ने 108 गेंदों में 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 125 रनों की पारी खेली। माइकल ब्रेसवेल (15) को बराड़ और कप्तान मिचेल सैंटनर (24) को अर्शदीप सिंह ने आउटकर भारत की एक बार फिर से मैच में वापसी करा दी। आखिरी ओर तक भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाये रखा। 48वें ओवर में नबी ने क्रिस्टियन क्लार्क (22) को आउट किया। इसके बाद 50वें ओवर कर रहे आकिब नबी के इस ओवर में मैट हेनरी (दो) और मैथ्यू फ़िशर (एक) को रनआउट हुये और न्यूजीलैंड की पारी 333 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से आकिब नबी , गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये। नमन धीर और अर्शदीप सिंह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Read More जयपुर रेलवे ग्राउंड पर खेले गए U16 मुकाबले में राघव यादव और ईशांत का धमाल

 

Read More न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 334 रनों का लक्ष्य, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा में प्रसूता की मौत के बाद जागा चिकित्सा विभाग, रेफरल व्यवस्था की होगी समीक्षा कोटा में प्रसूता की मौत के बाद जागा चिकित्सा विभाग, रेफरल व्यवस्था की होगी समीक्षा
कोटा में प्रसूता प्रीति महावर की मौत के मामले को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। घटना...
आखिर क्यों सोनिया गांधी की किताब से चर्चा में आए प्रणब मुखर्जी? क्या चाहते थे मनमोहन सिंह की कुर्सी?
चंबल में छाई जलकुंभी, दुर्गंध से लोग परेशान
पहली बार छठ पूजा मनाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा : आयुष्मान खुराना
दो साल बाद भी कागजों में गांधी सागर सिंचाई परियोजना
Voice of Youth : मोबाइल की दुनिया से निकलकर किताबों की ओर लौट रहा युवा
मैट हेनरी का कहर, न्यूजीलैंड ने भारत पर 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की