आईसीसी की बैठक : 2035 तक का क्रिकेट कैलेंडर जारी, भारत को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी
भारत-बांग्लादेश को मिली वनडे विश्वकप 2031 की सह-मेजबानी
नई दिल्ली। क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने 2035 तक के लिए ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। आईसीसी की बैठक इंडोनेशिया के बाली में हुई जिसमें 2035 तक के कैलेंडर को अंतिम मंजूरी दी गई है। इसके तहत भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और 2031 में संयुक्त रूप से वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। इस शेड्यूल में आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को टी-20 विश्व कप की संयुक्त मेजबानी
आईसीसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से टी-20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 2030 में इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड इस टूनार्मेंट की संयुक्त मेजबानी करेंगे। टी-20 विश्व कप के अगले संस्करण 2032 और 2034 में आयोजित किए जाएंगे, हालांकि इनके मेजबानों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं। इंग्लैंड में होंगे दो और फाइनल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल पहले की तरह हर दो साल में जून महीने में आयोजित किया जाएगा। इंग्लैंड को 2029 और 2031 के फाइनल की मेजबानी सौंपी गई है। वहीं, 2033 और 2035 के फाइनल के मेजबान अभी तय नहीं किए गए हैं।

Comment List