दीप्ति शर्मा और मार्को यानसन को प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड, शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
भारत ने 3-0 से क्लीनस्वीप पूरा किया
दुबई। भारत की हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यानसन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अक्टूबर के लिए आईसीसी पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के घरेलू दौरे में बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान देने के बाद दीप्ति शर्मा ने महिला पुरस्कार अर्जित किया। आईसीसी महिला चैम्पियनशिप वनडे सीरीज में उन्होंने स्कोर किया। अपने एकमात्र बल्लेबाजी अवसर में नाबाद 106 रन बनाए और 3.42 की इकोनॉमी रेट से पांच विकेट लिए, जिससे भारत ने 3-0 से क्लीनस्वीप पूरा किया।
उनकी सफलता में टी-20 सीरीज शामिल है, जहां उन्होंने 37 गेंदों पर 49 रन बनाए और अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से दो विकेट लिए। उन्हें बांग्लादेश की शोभना मोस्टरी और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड के साथ शॉर्टलिस्ट किया गया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले और गेंद से यानसन के निर्णायक योगदान ने उन्हें आईसीसी पुरुष टेस्ट प्लेयर रैंकिंग की दो श्रेणियों में शीर्ष पर पहुंचने में मदद की। यानसन ने इस दौरान 198 रन बनाए और 13 विकेट लिए।

Comment List