सपा की उम्मीदवारों की सूची से बिगड़ी गठबंधन की बात, इमरान मसूद बोले- सहयोगी हैं, भिखारी नहीं

सपा और कांग्रेस में तकरार बढ़ी

सपा की उम्मीदवारों की सूची से बिगड़ी गठबंधन की बात, इमरान मसूद बोले- सहयोगी हैं, भिखारी नहीं
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच खींचतान तेज हो गई है। सपा द्वारा पांच उम्मीदवारों की घोषणा पर इमरान मसूद ने नाराजगी जताते हुए साझा सूची की मांग की और 100 से कम सीटों पर समझौता न करने की बात कही, जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा कांग्रेस को 26 सीटें देने पर सहमत हुई है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है, लेकिन गठबंधन में 100 से कम सीटों पर समझौता नहीं करेगी। सपा की ओर से पांच उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सहयोगी होता है, भिखारी नहीं। प्रत्याशियों की साझा सूची जारी होनी चाहिए, एकतरफा घोषणा नहीं। उन्होंने सपा से सवाल किया कि उसे भाजपा से लड़ना है या कांग्रेस से?

बताया जा रहा है कि दो दौर की बातचीत के बाद सपा कांग्रेस को 26 सीटें देने पर सहमत हुई है। हालांकि कांग्रेस में इस प्रस्ताव को लेकर एकराय नहीं है। मसूद ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के प्रति गंभीर है और सपा को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

सपा की उम्मीदवारों की सूची से बिगड़ी गठबंधन की बात, इमरान मसूद बोले- सहयोगी हैं, भिखारी नहीं सपा की उम्मीदवारों की सूची से बिगड़ी गठबंधन की बात, इमरान मसूद बोले- सहयोगी हैं, भिखारी नहीं
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच खींचतान तेज हो गई...
दर्शक हर तरह के हीरो को पसंद करते हैं, सूरज बड़जात्या देते हैं सबसे सच्चा और निर्मल नायक : आयुष्मान खुराना
पांचवें और छठे वेतनमान वाले कार्मिकों-पेंशनर्स को दिवाली के बाद राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का किया स्वागत, प्रदेश में वैज्ञानिक नवाचार और तकनीकी विस्तार पर चर्चा 
2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने में सफलता मिलने का भरोसा: किशन रेड्डी
बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान का पोर्टल लॉन्च करेंगी डिप्टी सीएम दिया कुमारी, जागरूकता रथ को दिखाएंगी हरी झंडी
संविधान दिवस पर शासन सचिवालय में प्रस्तावना का वाचन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों का संकल्प