पंडित नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में दिया योगदान

उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी व्यक्त किया

पंडित नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में दिया योगदान
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री महेश जोशी, कांग्रेस विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। नेताओं ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए देश की आजादी के आंदोलन में उनके योगदान, त्याग और बलिदान की चर्चा की।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दिया। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने, आधुनिक भारत की नींव रखने और शिक्षा, विज्ञान एवं औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। नेताओं ने कहा कि पंडित नेहरू के विचार और देश के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर