मोबाइल मिले तो खिले चेहरे : जयपुर रेंज में 737 लोगों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल, कीमत करीब 2 करोड़ रुपए

‘मेरी पुलिस मेरा अभियान-3’ में 8 जिलों की साइबर टीमों ने सीईआईआर पोर्टल से ट्रेस किए मोबाइल

मोबाइल मिले तो खिले चेहरे : जयपुर रेंज में 737 लोगों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल, कीमत करीब 2 करोड़ रुपए
जयपुर रेंज पुलिस ने ‘मेरी पुलिस मेरा अभिमान’ अभियान के तीसरे चरण में गुम और चोरी हुए 737 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपए है। सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

जयपुर। जयपुर रेंज पुलिस ने ‘मेरी पुलिस मेरा अभिमान’ अभियान के तीसरे चरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम और चोरी हुए 737 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपए है। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल ट्रेस कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए हैं। जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि अभियान के तहत दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर ग्रामीण, खैरथल-तिजारा और भिवाड़ी जिलों की साइबर टीमों को मोबाइल बरामदगी के निर्देश दिए थे। संबंधित पुलिस अधीक्षकों के निर्देशन में साइबर सेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, वृत्ताधिकारियों और थाना प्रभारियों की टीमों ने तकनीकी संसाधनों की मदद से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए। सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद मोबाइल की लोकेशन और तकनीकी जानकारी के आधार पर उन्हें बरामद किया गया।

किस जिले में कितने मोबाइल मिले ?

 दौसा 35 लाख रुपए के 86 मोबाइल।
 कोटपूतली-बहरोड़ 33 लाख रुपए के 111 मोबाइल।
 अलवर  33 लाख रुपए के 114 मोबाइल।
 सीकर 15 लाख रुपए के 75 मोबाइल।
 झुंझुनूं 15 लाख रुपए के 79 मोबाइल।
 जयपुर ग्रामीण 45 लाख रुपए के 140 मोबाइल।
 खैरथल-तिजारा 2.25 लाख रुपए के 29 मोबाइल।
 भिवाड़ी 16 लाख रुपए के 103 मोबाइल।
इस कार्रवाई में जयपुर ग्रामीण जिला सबसे आगे रहा। यहां सर्वाधिक 140 मोबाइल बरामद किए गए। वहीं, अलवर में 114 और कोटपूतली-बहरोड़ में 111 मोबाइल ट्रेस किए गए।

ऐसे दर्ज करें सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत :

Read More वी. श्रीनिवास ने सियोल सम्मेलन को वैश्विक सुशासन में एशिया की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बताया

मोबाइल गुम होने पर पहले पुलिस थाने या राजस्थान पुलिस की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर Lost Articles Report दर्ज करवाएं। इसके बाद मोबाइल सेवा प्रदाता से उसी नंबर का सिम प्राप्त करें और ओटीपी सुविधा शुरू होने के लिए 24 घंटे इंतजार करें। फिर www.ceir.gov.in पर जाकर Block Stolen/Lost Mobile विकल्प चुनें। फॉर्म भरकर गुमशुदगी रिपोर्ट की प्रति अपलोड करें। मोबाइल में नया नंबर सक्रिय होने पर अलर्ट मिलने के बाद संबंधित थाने से संपर्क कर मोबाइल प्राप्त करें। मोबाइल मिलने पर CEIR पोर्टल पर Un-block Found Mobile विकल्प से उसे अनब्लॉक करवाएं।

Read More पंचायत चुनाव : कांग्रेस में जिला प्रमुख-प्रधान चयन को लेकर सहमति नहीं, जयपुर सहित कई जिलों में विवाद 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोबाइल मिले तो खिले चेहरे : जयपुर रेंज में 737 लोगों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल, कीमत करीब 2 करोड़ रुपए मोबाइल मिले तो खिले चेहरे : जयपुर रेंज में 737 लोगों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल, कीमत करीब 2 करोड़ रुपए
जयपुर रेंज पुलिस ने ‘मेरी पुलिस मेरा अभिमान’ अभियान के तीसरे चरण में गुम और चोरी हुए 737 मोबाइल फोन...
गुरु नानक: आध्यात्मिक गुरु और अद्वितीय सामाजिक क्रांतिकारी
एसएमएस अस्पताल का होगा काया पलट, जर्जर हो चुकी है वर्तमान की 90 साल पुरानी बिल्डिंग 
जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव 25 से 28 तक, सदस्यों के हाथ में होगी सत्ता की चाबी
गोपालपुरा कोचिंग सेंटरों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कहा- अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का दायित्व इस संबंध में बनी संस्था का
उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब