सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और ईश वंदना से हुआ

सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान
एसएफएस मानसरोवर स्थित सीनियर सिटीजन फोरम का 35वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और ईश वंदना से हुई। इस दौरान वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने संस्था की 35 वर्षों की यात्रा और सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक गतिविधियों में योगदान को सराहा।

जयपुर। सीनियर सिटीजन फोरम, एस.एफ.एस. मानसरोवर का 35वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और ईश वंदना से हुआ। इस मौके पर फोरम के वरिष्ठ सदस्यों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। समारोह में अध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने फोरम की 35 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था ने बुजुर्गों को मंच देकर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाई है। भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामूहिक भोज भी हुए। अंत में फोरम की निरंतर प्रगति और सदस्यों के स्वस्थ, सुखमय जीवन की कामना की गई।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान
एसएफएस मानसरोवर स्थित सीनियर सिटीजन फोरम का 35वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और...
तेल की कीमतों में गिरावट को ट्रंप ने बताया 'बड़ा धोखा', डेमोक्रेट्स और ईरान पर लगाए गंभीर आरोप
कर्नाटक CM की जापान यात्रा पर BJP का हमला, विजयेंद्र बोले- किसान पानी को तरस रहे, आशा कार्यकर्ता सड़कों पर
64 विला खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, ACB कार्रवाई पर रोक की गुहार
यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहली बैठक, तीन दिनों में होगा फैसला
जयरामपुरा: 27 नवंबर को आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी होंगे 
पहले नौकरी का ऑफर, फिर फीस पर फीस की डिमांड; QR कोड भेजकर युवती के खाते से उड़ाए लाखों रूपए