Voice of Youth : पंजाबी और हरियाणवी हिप-हॉप के दीवाने हुए युवा, तेज बीट्स से मिटा रहे दिनभर की थकान

रोमांटिक से लेकर रैप और ट्रैप म्यूजिक तक युवाओं की पसंद में शामिल

Voice of Youth : पंजाबी और हरियाणवी हिप-हॉप के दीवाने हुए युवा, तेज बीट्स से मिटा रहे दिनभर की थकान
दिनभर की थकान मिटाने और मूड फ्रेश करने का जरिया बना संगीत।

कोटा। दिनभर पढ़ाई और काम की भागदौड़, टारगेट का दबाव और मानसिक थकान... इन सबके बीच युवा अब संगीत में सुकून के साथ जोश भी तलाश रहे हैं। किसी के लिए पंजाबी हिप-हॉप और हरियाणवी रैप की तेज बीट्स थकान मिटाने का जरिया हैं तो किसी का दिल रोमांटिक और धीमी धुनों में लगता है। पार्टी हो, दोस्तों के साथ मस्ती हो या फिर लंबा सफर, युवाओं की प्लेलिस्ट में पंजाबी गानों का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। वहीं रात के शांत माहौल में पुराने रोमांटिक और सदाबहार गाने फिर से पसंद किए जा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि दिनभर की थकान भुलाकर नई ऊर्जा के साथ काम शुरू करने का माध्यम भी है। दैनिक नवज्योति के 'वॉइस ऑफ यूथ' में युवाओं ने संगीत को लेकर अपनी पसंद और अनुभव साझा किए।

पंजाबी हिप-हॉप और रैप बीट्स से बनता है पार्टी का माहौल
किशोर कुमार के पुराने गाने काफी पसंद आते हैं, लेकिन पंजाबी हिप-हॉप और रैप बीट्स वाले गानों की बात ही अलग है। जब भी पार्टी होती है या मन खुश होता है तो पंजाबी और हरियाणवी हिप-हॉप, रैप और ट्रैप वाले गाने सुनना पसंद करता हूं। इनकी तेज बीट्स और जोशीला अंदाज मूड को और बेहतर बना देता है। आज के युवाओं में इस तरह के गानों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है।
-अर्चित बंसल, स्टूडेंट

धीमी धुनें देती हैं सुकून, पंजाबी बीट्स भरती हैं जोश
जब भी घर पर फ्री मूड में होती हूं तो धीमी गति वाले और दिल को छूने वाले गाने सुनना काफी पसंद करती हूं। ऐसे गानों से मन को शांति मिलती है और मूड फ्रेश हो जाता है। दिनभर की थकान भी कुछ कम महसूस होती है। वहीं पंजाबी हिप-हॉप की तेज बीट्स, शानदार लिरिक्स और जोशीला अंदाज भी युवाओं को आकर्षित करता है। यह गाने मनोरंजन के साथ एक अलग तरह का उत्साह पैदा करते हैं। संगीत के दोनों अंदाज मूड के हिसाब से अलग-अलग एहसास देते हैं।
-शाहीन, स्टूडेंट

सफर में रोमांटिक गानों का साथ, पुराने रीमिक्स भी पसंद
फ्री मूड में रोमांटिक गाने सुनना ज्यादा पसंद है। जब भी समय मिलता है या सफर पर होते हैं तो ऐसे गाने मन को अच्छे लगते हैं। पुराने रीमिक्स गानों की भी अपनी अलग खूबी है। आजकल पंजाबी गानों का अच्छा ट्रेंड चल रहा है और ये युवाओं की पसंद बनते जा रहे हैं। तेज बीट्स वाले गानों के साथ रोमांटिक धुनें भी सुनना पसंद है।
-आदित्य पाल जादौन, स्टूडेंट

Read More मैदान से मंच तक पहचान बनाई, अब तक 275 खिलाड़ियों को तराशा

खुद को तरोताजा करने का जरिया
युवाओं के लिए हर गाना सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि मूड के अनुसार खुद को तरोताजा करने का जरिया भी है। घर पर फुर्सत के पलों में उन्हें धीमी गति वाले और दिल को छूने वाले गाने पसंद हैं। ऐसे गाने मन को शांति देते हैं और दिनभर की थकान के बाद मूड फ्रेश करने में मदद करते हैं। दूसरी ओर, पंजाबी हिप-हॉप के प्रति भी उनका खास आकर्षण है। तेज बीट्स, शानदार लिरिक्स और जोशीला अंदाज उन्हें पसंद आता है।
-अरीबा, स्टूडेन्ट

Read More Voice of youth : शिक्षा नगरी में पढ़कर दूसरे शहरों को संवार रहे युवा, अपने कोटा के विकास की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?

Post Comment

Comment List

Latest News

डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, शुरुआती बढ़त गंवाकर ₹92.85–₹92.92 के दायरे में कारोबार  डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, शुरुआती बढ़त गंवाकर ₹92.85–₹92.92 के दायरे में कारोबार 
भारतीय मुद्रा बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार रहा। शुरुआती मजबूती के बाद...
जयपुर सिल्वर शो में दूसरे दिन उमड़े विजिटर, चांदी के राम दरबार और हनुमान प्रतिमा ने खींचा ध्यान
Voice of Youth : पंजाबी और हरियाणवी हिप-हॉप के दीवाने हुए युवा, तेज बीट्स से मिटा रहे दिनभर की थकान
14 करोड़ का खेल हॉस्टल तैयार, फिर भी खिलाड़ियों को इंतजार!
शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1,484 अंक टूटा, निवेशकों के 5.30 लाख करोड़ रुपये डूबे
राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, 36,765 सरकारी स्कूलों में चलेगा अभियान
नेपाल के विकास के लिए भारत देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, मोदी-बालेन शाह की वार्ता में 8 समझौतों पर हस्ताक्षर