शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1,484 अंक टूटा, निवेशकों के 5.30 लाख करोड़ रुपये डूबे

कमजोर वैश्विक संकेतों ने बिगाड़ी बाजार की चाल

शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1,484 अंक टूटा, निवेशकों के 5.30 लाख करोड़ रुपये डूबे
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली के चलते बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,483.72 अंक टूटकर 82,435.99 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 450.95 अंक फिसलकर 25,349.65 पर आ गया। मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण आई इस गिरावट से निवेशकों की 5.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति डूब गई।

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली के चलते हाहाकार मच गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,483.72 अंक यानी 1.77 प्रतिशत टूटकर 82,435.99 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 में 450.95 अंक यानी करीब 1.75 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 25,349.65 के स्तर पर आ गया। बाजार की इस गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में 5.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गई।

बाजार में गिरावट की प्रमुख वजह ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत रहे। खासतौर पर बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली ने प्रमुख सूचकांकों पर दबाव बढ़ाया। टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी रही। वहीं, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र ने गिरावट के बीच कुछ मजबूती दिखाई। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी नुकसान में बंद हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पत्थर पर बैठा सफेद टाइगर भीम, नाहरगढ़ सफारी में दिखा शाही अंदाज  पत्थर पर बैठा सफेद टाइगर भीम, नाहरगढ़ सफारी में दिखा शाही अंदाज 
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की टाइगर सफारी में सोमवार को सफेद बाघ भीम का शाही अंदाज पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र...
डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, शुरुआती बढ़त गंवाकर ₹92.85–₹92.92 के दायरे में कारोबार 
जयपुर सिल्वर शो में दूसरे दिन उमड़े विजिटर, चांदी के राम दरबार और हनुमान प्रतिमा ने खींचा ध्यान
Voice of Youth : पंजाबी और हरियाणवी हिप-हॉप के दीवाने हुए युवा, तेज बीट्स से मिटा रहे दिनभर की थकान
14 करोड़ का खेल हॉस्टल तैयार, फिर भी खिलाड़ियों को इंतजार!
शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1,484 अंक टूटा, निवेशकों के 5.30 लाख करोड़ रुपये डूबे
राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, 36,765 सरकारी स्कूलों में चलेगा अभियान