राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, 36,765 सरकारी स्कूलों में चलेगा अभियान

प्रदेश के 36,765 सरकारी स्कूलों को शामिल किया 

राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, 36,765 सरकारी स्कूलों में चलेगा अभियान
राजस्थान में कक्षा 6 से 12 तक की 23.32 लाख छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 36,765 सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है।

जयपुर। राजस्थान में बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग ने मिलकर प्रदेशभर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की पहल की है। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कक्षा 6 से 12 तक की करीब 23.32 लाख छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के 36,765 सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है।

इस संबंध में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच एमओयू किया गया। एमओयू पर एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग लता मनोज कुमार और स्कूल शिक्षा परिषद की राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान डीआईजी क्राइम दीपक भार्गव भी मौजूद रहे।

11,701 स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण : 

कार्यक्रम के तहत राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से 11,701 ब्लॉक स्तरीय विद्यालयों के शिक्षकों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षित शिक्षक प्रदेश के सभी 36,765 सरकारी स्कूलों में छात्राओं को प्रशिक्षण देंगे। इसका उद्देश्य प्रत्येक बालिका को अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए जरूरी कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करना है।

Read More एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत

आत्मरक्षा के साथ सुरक्षा सेवाओं की भी मिलेगी जानकारी :

Read More एफएमजीई में हुए फेल : 15 से 20 लाख देकर बनवाए फर्जी प्रमाणपत्र, पांच डॉक्टर गिरफ्तार

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को शारीरिक आत्मरक्षा के तरीकों के साथ महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और आपातकालीन सहायता सेवाओं के उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा बाल अधिकार, लैंगिक समानता और जेंडर जागरूकता जैसे विषयों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

Read More खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति

शारीरिक और मानसिक सशक्तिकरण पर जोर :

इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे किसी भी मुश्किल परिस्थिति में घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठा सकें। कार्यक्रम के जरिए सुरक्षित स्कूल वातावरण तैयार करने और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Voice of Youth : पंजाबी और हरियाणवी हिप-हॉप के दीवाने हुए युवा, तेज बीट्स से मिटा रहे दिनभर की थकान Voice of Youth : पंजाबी और हरियाणवी हिप-हॉप के दीवाने हुए युवा, तेज बीट्स से मिटा रहे दिनभर की थकान
दिनभर की थकान मिटाने और मूड फ्रेश करने का जरिया बना संगीत।
14 करोड़ का खेल हॉस्टल तैयार, फिर भी खिलाड़ियों को इंतजार!
राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, 36,765 सरकारी स्कूलों में चलेगा अभियान
नेपाल के विकास के लिए भारत देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, मोदी-बालेन शाह की वार्ता में 8 समझौतों पर हस्ताक्षर
डीजे की धमक ने छीने शहनाई के सुर, कलाकारों की रोजी-रोटी पर संकट
Voice of Youth : भगवान के दरबार में चिट्ठियों से पहुंच रही युवाओं की अर्जी, सोशल मीडिया ने दिया आस्था को नया ट्रेंड
HPV टीकाकरण अभियान में बड़ी उपलब्धि, 9 माह से कम समय में लगीं 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज