पंचायत चुनाव : कांग्रेस में जिला प्रमुख-प्रधान चयन को लेकर सहमति नहीं, जयपुर सहित कई जिलों में विवाद 

नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पा रही 

पंचायत चुनाव : कांग्रेस में जिला प्रमुख-प्रधान चयन को लेकर सहमति नहीं, जयपुर सहित कई जिलों में विवाद 
पंचायत चुनावों में करीब 25 जिला परिषदों में बहुमत मिलने के बावजूद कांग्रेस के सामने जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधानों के चयन की चुनौती खड़ी हो गई है। जयपुर सहित कई जिलों में दावेदारों की संख्या बढ़ने से गुटबाजी सामने आ रही है। 25 जिलों में 100 से अधिक दावेदार सक्रिय हैं।

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस को लगभग 25 जिला परिषदों में बहुमत मिला है, लेकिन जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान पदों के चयन में पार्टी अंदरूनी पेंच में फंसती दिख रही है। जयपुर सहित कई जिलों में नामों पर नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। बाड़ेबंदी का मोर्चा संभाल रहे विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता अपने पसंदीदा या परिजनों के नाम आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि पीसीसी स्तर पर अलग नामों का दबाव बना हुआ है। कई जगह विधायक और वरिष्ठ नेता नाम सार्वजनिक करने की शर्त पर ही अलग-अलग बाड़ेबंदी छोड़कर सामूहिक बाड़ेबंदी में शामिल होने को तैयार बताए जा रहे हैं। जयपुर में यह विवाद सबसे साफ दिख रहा है, जहां बहुमत मिलने के बावजूद जिला प्रमुख के लिए कई दावेदार सक्रिय हैं और स्थानीय नेतृत्व तथा प्रदेश स्तर के बीच समन्वय की कमी बताई जा रही है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार जोधपुर, पाली, अजमेर, बाड़मेर, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, बीकानेर जैसे जिलों में भी दावेदारों की संख्या ज्यादा है और गुटीय तथा पारिवारिक दावेदारी हावी है। कुल मिलाकर 25 जिलों में ही 100 से अधिक दावेदार सामने आ चुके हैं। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से युवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर वरिष्ठ नेताओं के प्रभाव और बाड़ेबंदी की कमान संभालने वाले नेताओं की शर्तों के कारण प्रक्रिया जटिल बनी हुई है। नामों पर अंतिम फैसला जल्द होने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल कई जिलों में सहमति का अभाव पार्टी के लिए चुनौती बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में 24 से 30 नवंबर तक होगा श्री राम जानकी विवाह मंगल महोत्सव, प्रतिदिन शाम को बधाई उत्सव का आयोजन ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में 24 से 30 नवंबर तक होगा श्री राम जानकी विवाह मंगल महोत्सव, प्रतिदिन शाम को बधाई उत्सव का आयोजन
चांदपोल स्थित ऐतिहासिक ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में 24 से 30 नवंबर तक सात दिवसीय श्रीराम-जानकी विवाह मंगल महोत्सव...
पंचायत चुनाव : कांग्रेस में जिला प्रमुख-प्रधान चयन को लेकर सहमति नहीं, जयपुर सहित कई जिलों में विवाद 
19 साल के एमबीबीएस छात्र ने जाते-जाते बचाई चार जिंदगियां, अंगदान से कई मरीजों को मिली नई जिंदगी
दिन-दहाड़े फ्लैट से 2 आईपैड चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल : 17 सर्कलों के 204 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, मेजबान जयपुर टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती
वसुंधरा ने दबंगता से राज किया, भजनलाल से दिन-रात का फर्क : अशोक गहलोत 
कुटिया में सो रहे शख्स को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव; गांव में दहशत