पंचायती राज चुनाव : गांव की सरकार में नहीं चला दिग्गजों का रसूख, रिश्तेदारों को मिली हार

रिश्तेदार निमिषा भगोरा को हार मिली

पंचायती राज चुनाव : गांव की सरकार में नहीं चला दिग्गजों का रसूख, रिश्तेदारों को मिली हार
राजस्थान के पंचायती राज चुनाव में मतदाताओं ने कई बड़े नेताओं के परिवारों को नकारते हुए साफ संदेश दिया कि गांव की राजनीति में राजनीतिक रसूख नहीं, बल्कि स्थानीय जुड़ाव और कामकाज मायने रखता है।

जयपुर। राजस्थान के पंचायती राज चुनाव में मतदाताओं ने कई बड़े नेताओं के परिवारों को नकारते हुए साफ संदेश दिया कि गांव की राजनीति में राजनीतिक रसूख नहीं, बल्कि स्थानीय जुड़ाव और कामकाज मायने रखता है। विधायक, सांसद और पूर्व मंत्रियों के रिश्तेदार सरपंच चुनाव में मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

सीकर की रोहल पंचायत में फतेहपुर विधायक हाकम अली की भाभी शहीदन बानो चुनाव हार गईं। सलूंबर विधायक शांता मीणा के बेटे कपिल मीणा सेमारी में और उदयपुर की महुवाल पंचायत में कांग्रेस विधायक दयाराम परमार की भाभी कमला परमार हार गईं। टोंक की आवां पंचायत में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के भाई की पत्नी मंजू सैनी और जोधपुर की खेतासर पंचायत में पूर्व मंत्री शंभू सिंह खेतासर की पत्नी बदन कंवर को हार मिली। नागौर की मुदियाड़ पंचायत में विधायक रेवंतराम डांगा के भतीजे नरेश डांगा भी चुनाव नहीं जीत सके। इसी तरह पूर्व सांसद मानशंकर निनामा की पुत्रवधू लक्ष्मी देवी, सांसद राजकुमार रोत के चाचा सोहनलाल और पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा की रिश्तेदार निमिषा भगोरा को हार मिली। कोटा में जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल के बेटे कपिल तीसरे स्थान पर रहे। बांसवाड़ा में पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा की पत्नी छठे स्थान पर रहीं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पंचायत चुनाव स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और जनप्रतिनिधियों के व्यवहार पर आधारित होते हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

बानसूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात एएम-8584 गिरोह के सरगना समेत 7 गिरफ्तार, 14 हथियार बरामद  बानसूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात एएम-8584 गिरोह के सरगना समेत 7 गिरफ्तार, 14 हथियार बरामद 
कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने 'ऑपरेशन आर्म्स क्लीन' के तहत बानसूर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात 'एएम-8584' गिरोह के सरगना अमन...
Congress जल्द जारी करेगी नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची, 24 नए नामों पर लगी मुहर
आर्यवर्धन की मौत पर योगी का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- गुंडे-माफिया कभी सीधे नहीं हो सकते
गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर! नई BS-6 निजी गाड़ियों को अब 3 साल तक PUC से राहत, सरकार ने बदले प्रदूषण जांच के नियम
चीन, अमेरिका और रूस के बीच सकारात्मक संबंध विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत: शी जिनपिंग
कृत्तिका नक्षत्र और परिघ योग के शुभ संयोग में 24 नवंबर को मनेगी कार्तिक पूर्णिमा व देव दिवाली
शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक चढ़कर 11 महीने के उच्चतम स्तर पर