पंचायत चुनाव को लेकर पीसीसी मुख्यालय में पर्यवेक्षकों की अहम बैठक, बूथ स्तर पर निगरानी मजबूत करने पर जोर

मुद्दों पर विशेष जोर दिया

पंचायत चुनाव को लेकर पीसीसी मुख्यालय में पर्यवेक्षकों की अहम बैठक, बूथ स्तर पर निगरानी मजबूत करने पर जोर
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पंचायत चुनाव पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पंचायत चुनाव पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों और इससे जुड़ी जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। पर्यवेक्षकों को क्षेत्रवार ड्यूटी सौंपने, बाड़ेबंदी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जिताऊ प्रत्याशियों पर निरंतर नजर रखने जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया। गोविंद डोटासरा ने सभी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों से कहा कि वे मैदान में सक्रिय रहें, बूथ स्तर पर मजबूत निगरानी रखें और कांग्रेस के पक्ष में अनुकूल माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दें। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। बैठक में अन्य नेताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति बताई और रणनीति पर सुझाव दिए। बैठक में चुनाव प्रबंधन, प्रत्याशी चयन प्रक्रिया की निगरानी और संभावित चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी बातचीत हुई। पीसीसी चीफ ने सभी को निर्देश दिए कि वे सतर्क रहें और पार्टी के हित में कोई कसर न छोड़ें। बैठक के दौरान पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों को और मजबूत बनाने पर सहमति बनी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध