कुटिया में सो रहे शख्स को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव; गांव में दहशत

तेंदुए को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग शुरू

कुटिया में सो रहे शख्स को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव; गांव में दहशत
उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में तेंदुए ने कुटिया में सो रहे 40 वर्षीय जयराम को अपना शिकार बनाया। देर रात तेंदुआ उन्हें गन्ने के खेत में खींच ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को पांच हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी है।

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में जंगली जानवरों का हमले थमने का नाम नहीं ले रहा। बीती रात एक बार फिर एक युवक पर तेंदुए ने खूनी हमला किया है। इस बार तेंदुआ कुटिया के अंदर सो रहे व्यक्ति को उठाकर ले गया। वन विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चकिया में कदम पुलिया पुल के पास जयराम पुत्र जमुना प्रसाद (40) कुटिया बनाकर रहते थे। रोज की तरह बीती वह अपनी कुटिया में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि देर रात तेंदुआ चुपके से कुटिया के अंदर पहुंच गया और सो रहे जयराम को उठाकर पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया।तेंदुए के हमले में जयराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब परिजन जयराम के लिए चाय लेकर कुटिया पहुंचे। कुटिया में जयराम को न देखकर परिजनों के होश उड़ गए। कुटिया के आसपास संघर्ष और घसीटने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। शक होने पर ग्रामीणों ने निशानों का पीछा किया तो पास के गन्ने के खेत में जयराम का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार में कोहराम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर सुजौली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभागीय बनाधिकारी कतर्निया घाट अपूर्व दीक्षित ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग की टीम को भेजकर निरीक्षण कराया गया है पग चिन्हों के निशान देखे गए है वहीं मृतक के परिजनों को तत्काल पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता करा दी गई है,कर्मचारियों को कॉम्बिंग करते हुए तत्काल तेंदुआ पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के दिशानिर्देश देते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वसुंधरा ने दबंगता से राज किया, भजनलाल से दिन-रात का फर्क : अशोक गहलोत  वसुंधरा ने दबंगता से राज किया, भजनलाल से दिन-रात का फर्क : अशोक गहलोत 
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए वसुंधरा राजे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली में...
कुटिया में सो रहे शख्स को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव; गांव में दहशत
वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल 
करौली के लिए दोहरी खुशी : राजस्थान विवि महिला क्रिकेट टीम में रक्षित को मिली कोच की कमान, वेदी का चयन
लावरोव का जर्मनी-ब्रिटेन पर निशाना, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सुशासन मॉडल की अहम भूमिका- मुख्य सचिव 
डॉ. राजीव शर्मा बने ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर