Weather Update : राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन, माउंट आबू में पारा 3 डिग्री के करीब

कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही 

Weather Update : राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन, माउंट आबू में पारा 3 डिग्री के करीब
राजस्थान में सर्दी का असर तेज होने लगा है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री और सीकर में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शेखावाटी और नागौर में भी पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

जयपुर। राजस्थान में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में लगातार गिरावट के साथ कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिल स्टेशन माउंट आबू सबसे ठंडा रहा, जहां रविवार रात तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज सर्दी के कारण यहां ओस की बूंदें तक जमने लगी हैं। सुबह और शाम के समय गलन बढ़ने से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। सीकर में भी इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज हुई। यहां न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शेखावाटी के सीकर और फतेहपुर के साथ नागौर क्षेत्र में भी पिछले कुछ दिनों से रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। इससे इन इलाकों में रात के समय सर्दी का असर तेज हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव के आसार नहीं हैं। अगले एक सप्ताह आसमान साफ रहने की संभावना है। उत्तरी दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते रात के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। अजमेर, जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में भी रात के समय सर्दी बढ़ने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल  वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल 
वित्त (राजस्व) विभाग ने राजस्थान लेखा सेवा के आठ अधिकारियों को वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। आदेश के...
रक्षित चतुर्वेदी राजस्थान विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त
लावरोव का जर्मनी-ब्रिटेन पर निशाना, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सुशासन मॉडल की अहम भूमिका- मुख्य सचिव 
डॉ. राजीव शर्मा बने ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर
फिर से चले सोना और चांदी ऊंचाई की ओर : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव  
Weather Update : राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन, माउंट आबू में पारा 3 डिग्री के करीब