Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट 

बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना 

Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट 
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में शनिवार और रविवार को बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना।

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में शनिवार और रविवार को बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। शनिवार सुबह श्रीगंगानगर में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाने और हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को बीकानेर संभाग के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्के बादल छाए रहे। जोधपुर और जैसलमेर के कुछ हिस्सों में भी दोपहर बाद बादल नजर आए, हालांकि बारिश नहीं हुई। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री तक गिर गया। 16 नवंबर से और बढ़ेगी ठंड मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 14 नवंबर को छह जिलों में बादल छाने, तेज हवा चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश का यलो अलर्ट है।

15 नवंबर को आठ जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 16 नवंबर से मौसम साफ होने के साथ राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इधर, माउंट आबू में रात का तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट से सुबह-शाम की ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट  Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट 
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के 10 से...
दिल्ली की हवा बनी 'जहर', लोगों की सांसों पर संकट अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
महादेव सट्टा ऐप मामला : सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, 7 दिन की ईडी रिमांड पर, दोनों पक्षों के बीच देर शाम तक चली बहस
इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव : चांदी सस्ती और जेवराती सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
बुजुर्गों से युवाओं तक मतदान का उत्साह, 100 वर्षीय बद्री बाई ने डाला वोट
40 विला की जांच पहुंची प्रदूषण नियंत्रण मंडल, आईएएस शिखर अग्रवाल के कार्यकाल की फाइलें तलब
रेलवे का बदलाव, RAC टिकट का दशकों पुराना सिस्टम हो सकता है बंद