उत्तरी हवाओं के असर से गिरेगा पारा : सर्दी बढ़ेगी, कई जिलों में दिन और रात दोनों का पारा गिरा
मौसम में ठंडक घुलने की संभावना
प्रदेश में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले तीन चार दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
जयपुर। प्रदेश में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले तीन चार दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में सर्दी का असर बढ़ेगा। रात के साथ ही दिन में तापमान गिरने से दिन में भी मौसम में ठंडक घुलने की संभावना है।
इससे पहले बीते दो दिन हुई बारिश के कारण भी प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है। वहीं राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस बीच राजधानी जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Nov 2026 11:36:44
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी...

Comment List