शेखावाटी में सर्दी ने पकड़ा जोर, फतेहपुर @ 4.7 डिग्री

मैदानी इलाकों में फिर सबसे सर्द रात रही

शेखावाटी में सर्दी ने पकड़ा जोर, फतेहपुर @ 4.7 डिग्री
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने राज्य में ठिठुरन बढ़ा दी है। इसके चलते दिन और रात दोनों के तापमान में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। शेखावाटी इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां रात के साथ ही दिन में भी सर्दी का असर बढ़ रहा है।

जयपुर। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने राज्य में ठिठुरन बढ़ा दी है। इसके चलते दिन और रात दोनों के तापमान में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। शेखावाटी इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां रात के साथ ही दिन में भी सर्दी का असर बढ़ रहा है। वहीं पर्वतीय स्थल माउंट आबू में बीती रात तीन डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं शेखावाटी के फतेहपुर में बीती रात मैदानी इलाकों में फिर सबसे सर्द रात रही। यहां न्यूनतम तापमान आंशिक बढ़ोतरी के साथ 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही पिलानी, सीकर, उदयपुर, नागौर, झुंझुनूं सहित 10 से ज्यादा जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में भी बुधवार को दिन का तापमान गिरावट के साथ ही 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। यहां बीती रात न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अगले 10 दिन मौसम ड्राई रहने की संभावना है। साथ ही, तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

उप जिला प्रमुख चुनाव : भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, दोनों दलों ने उतारे प्रत्याशी उप जिला प्रमुख चुनाव : भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, दोनों दलों ने उतारे प्रत्याशी
जिला परिषद जयपुर में उप जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। भाजपा ने...
टेस्ट रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज का दबदबा, बुमराह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचे
सेल्सफोर्स फिडे वर्ल्ड चैंपियनशिप : गुकेश और सिंदारोव के बीच पहला मुकाबला 38 चालों के बाद ड्रॉ, दोनों को मिले आधे अंक
महंगाई-बेरोजगारी से ग्रामीण भारत में उबाल : जयेराम बोले- राजस्थान में भाजपा को मिला ट्रेलर
जयपुर में साइबर ठगी के 5 मामले, शातिरों ने 10.94 लाख रुपए उड़ाए
पुतिन के करीबी का खुलासा, यूक्रेन मुद्दे पर यूरोप के साथ रूस की कैसी बातचीत?
सुविधा बनी दुविधा : पर्यटकों को रोकने के लिए हवामहल के चारों ओर बैरिकेडिंग, सड़क पार करने में जोखिम