सेल्सफोर्स फिडे वर्ल्ड चैंपियनशिप : गुकेश और सिंदारोव के बीच पहला मुकाबला 38 चालों के बाद ड्रॉ, दोनों को मिले आधे अंक

दूसरे गेम में सफेद मोहरों से उतरेंगे मैदान में

सेल्सफोर्स फिडे वर्ल्ड चैंपियनशिप : गुकेश और सिंदारोव के बीच पहला मुकाबला 38 चालों के बाद ड्रॉ, दोनों को मिले आधे अंक
मंगलवार देर रात जिनेवा में चल रही सेल्सफोर्स फिडे वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत के गुकेश डोम्माराजू और उनके चैलेंजर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के बीच खेला गया गेम 38 चालों के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

चेन्नई। मंगलवार देर रात जिनेवा में चल रही सेल्सफोर्स फिडे वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत के गुकेश डोम्माराजू और उनके चैलेंजर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के बीच खेला गया गेम 38 चालों के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने एक जटिल मुकाबले में बेहद सटीक खेल दिखाया। कोई भी खिलाड़ी निर्णायक रूप से पलड़ा अपनी ओर नहीं झुका सका, जिसके चलते दोनों को 0.5-0.5 अंक मिले और मुकाबला बराबरी पर छूटा। अब दूसरा गेम गुकेश सफेद मोहरों से खेलेंगे।

शुरुआत में दबाव में रहे गुकेश : सिंदारोव सफेद मोहरों से खेल रहे थे। शुरूआत में उनके मोहरे बेहतर स्थिति में थे, इसलिए उन्हें थोड़ी बढ़त मिली। हालांकि गुकेश ने काले मोहरों से अच्छी चालें चलकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों की रानियां बोर्ड से हट गईं।

गुकेश की काले मोहरों से अच्छी शुरुआत : गुकेश ने काले मोहरों से पहला गेम ड्रॉ कराकर अच्छी शुरूआत की। उन्होंने अपने करियर में अब तक चार बार इस तरीके से खेल की शुरूआत की है। खास बात यह है कि इन चारों मुकाबलों का नतीजा ड्रॉ रहा। चैंपियनशिप में कुल 14 गेम खेले जाएंगे। जो खिलाड़ी सबसे पहले 7.5 अंक हासिल करेगा, वह वर्ल्ड चैंपियन बनेगा।

21 करोड़ रुपए दांव पर : वर्ल्ड चैंपियनशिप का कुल प्राइज फंड 25 लाख डॉलर (करीब 21 करोड़ रुपए) है। हर गेम जीतने वाले खिलाड़ी को 2 लाख डॉलर (करीब 1.68 करोड़ रुपए) मिलेंगे। बाकी राशि दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबर बांटी जाएगी। अगर मुकाबला टाई-ब्रेक तक जाता है, तो विजेता को 13 लाख डॉलर (करीब 10.9 करोड़ रुपए) मिलेंगे।

Read More करौली के लिए दोहरी खुशी : राजस्थान विवि महिला क्रिकेट टीम में रक्षित को मिली कोच की कमान, वेदी का चयन

 

Read More आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टेस्ट रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज का दबदबा, बुमराह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचे टेस्ट रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज का दबदबा, बुमराह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचे
वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ रहे पहले टेस्ट मैच में कुल पांच विकेट लेने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज...
सेल्सफोर्स फिडे वर्ल्ड चैंपियनशिप : गुकेश और सिंदारोव के बीच पहला मुकाबला 38 चालों के बाद ड्रॉ, दोनों को मिले आधे अंक
महंगाई-बेरोजगारी से ग्रामीण भारत में उबाल : जयेराम बोले- राजस्थान में भाजपा को मिला ट्रेलर
जयपुर में साइबर ठगी के 5 मामले, शातिरों ने 10.94 लाख रुपए उड़ाए
पुतिन के करीबी का खुलासा, यूक्रेन मुद्दे पर यूरोप के साथ रूस की कैसी बातचीत?
सुविधा बनी दुविधा : पर्यटकों को रोकने के लिए हवामहल के चारों ओर बैरिकेडिंग, सड़क पार करने में जोखिम 
देश का पथप्रदर्शक: हमारा संविधान