हिमाचल जाने वाले यात्रियों को राहत, जयपुर से कुल्लू के लिए नियमित उड़ान शुरू

फ्लाइट सुबह 9:30 बजे कुल्लू के लिए रवाना होती है

हिमाचल जाने वाले यात्रियों को राहत, जयपुर से कुल्लू के लिए नियमित उड़ान शुरू
जयपुर से कुल्लू के बीच अलायंस एयर की नियमित हवाई सेवा संचालित हो रही है। विंटर शेड्यूल के तहत सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट उड़ान भरती है। जयपुर से सुबह 9:30 बजे और कुल्लू से दोपहर 1:20 बजे उड़ान रवाना होती है।

जयपुर। पर्यटकों और हिमाचल जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। जयपुर से कुल्लू के बीच हवाई सेवा अब नियमित रूप से संचालित हो रही है। इस रूट पर सरकारी एयरलाइन अलायंस एयर की फ्लाइट चल रही है।

एयरलाइन विंटर शेड्यूल में इस फ्लाइट का नियमित संचालन कर रही है। फ्लाइट सप्ताह में दो दिन, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरती है। जयपुर से यह फ्लाइट सुबह 9:30 बजे कुल्लू के लिए रवाना होती है, जबकि कुल्लू से दोपहर 1:20 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरती है।

इस रूट पर एटीआर-72 विमान का उपयोग किया जा रहा है। इस विमान में अधिकतम 78 यात्री सफर कर सकते हैं। नियमित उड़ान शुरू होने से राजस्थान और हिमाचल के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कम समय में कुल्लू-मनाली पहुंचना अब आसान होगा।

 

Read More जूली का दावा : पंचायत चुनाव तो ट्रेलर है, विधानसभा चुनाव में दिखेगी असली तस्वीर

Post Comment

Comment List

Latest News

उप जिला प्रमुख चुनाव : भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, दोनों दलों ने उतारे प्रत्याशी उप जिला प्रमुख चुनाव : भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, दोनों दलों ने उतारे प्रत्याशी
जिला परिषद जयपुर में उप जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। भाजपा ने...
टेस्ट रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज का दबदबा, बुमराह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचे
सेल्सफोर्स फिडे वर्ल्ड चैंपियनशिप : गुकेश और सिंदारोव के बीच पहला मुकाबला 38 चालों के बाद ड्रॉ, दोनों को मिले आधे अंक
महंगाई-बेरोजगारी से ग्रामीण भारत में उबाल : जयेराम बोले- राजस्थान में भाजपा को मिला ट्रेलर
जयपुर में साइबर ठगी के 5 मामले, शातिरों ने 10.94 लाख रुपए उड़ाए
पुतिन के करीबी का खुलासा, यूक्रेन मुद्दे पर यूरोप के साथ रूस की कैसी बातचीत?
सुविधा बनी दुविधा : पर्यटकों को रोकने के लिए हवामहल के चारों ओर बैरिकेडिंग, सड़क पार करने में जोखिम