राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर

जयपुर व बीकानेर समेत 21 जिलों में जीते जिला प्रमुख

राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर
राजस्थान की 37 जिला परिषदों के जिला प्रमुख चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर, बीकानेर, दौसा, सवाई माधोपुर और जैसलमेर सहित 21 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 6 सीटों पर संतोष करना पड़ा। ब्यावर में क्रॉस वोटिंग के चलते बहुमत के बावजूद भाजपा को 1 वोट से हार झेलनी पड़ी, वहीं कई जिलों में हंगामा और नारेबाजी भी देखने को मिली।

जयपुर। राजस्थान की 37 जिला परिषदों के जिला प्रमुख चुनावों के आए परिणामों में कांग्रेस ने भारी बढ़त बनाते हुए 21 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 6 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। चुनाव के दौरान कई जिलों में क्रॉस वोटिंग और बागी उम्मीदवारों की चुनौती देखने को मिली, जिसमें ब्यावर में स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान के 37 जिलों में आज जिला प्रमुख के चुनाव में अब तक जयपुर समेत 21 जिलों में कांग्रेस के जिला प्रमुख जीते हैं। सबसे हॉट सीट बीकानेर में कांग्रेस विधायक की बहू निकिता डूडी ने जीत दर्ज की है। वंही, भाजपा 6 जिलों प्रमुख बना पाई है। ब्यावर में बड़ा उलटफेर हुआ। बहुमत के बाद भी भाजपा प्रत्याशी निर्मला देवी 1 वोट से हार गईं। कांग्रेस की ममता गुर्जर ने जीत दर्ज की।

अजमेर में भी क्रॉस वोटिंग हुई। भाजपा की पूजा भंसाली ने 10 वोटों से जीत दर्ज की है। जैसलमेर में 21 साल की संतोष कुमारी जीती हैं। दावा है कि वो राजस्थान की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख हैं। वहीं, दौसा में विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा को जीत मिली है। सवाई माधोपुर में भी कांग्रेस जिला प्रमुख बनाने में कामयाब रही है। पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी ने जीत दर्ज की है। अब तक भाजपा या अन्य किसी का खाता नहीं खुला है। जयपुर में वोटिंग के बीच हंगामा हो गया। कांग्रेस नेताओं ने अंदर जाने के लिए पुलिस से धक्का-मुक्की की। कांग्रेस विधायक विद्याधर चौधरी की पुलिस अधिकारियों से बहस हो गई, बातचीत के बाद मामला शांत हो गया। भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए और नारेबाजी की।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर
राजस्थान की 37 जिला परिषदों के जिला प्रमुख चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर, बीकानेर, दौसा, सवाई...
मुस्कानों के पीछे छिपी कहानियां कैनवास पर, जवाहर कला केंद्र में डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की प्रदर्शनी शुरू
खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, अब परिचालन पर जोर 
अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस का शानदार प्रदर्शन महिला पाइप बैंड ने जीता स्वर्ण, ब्रास बैंड ने रजत पदक
जयपुर में जटिल कैंसर सर्जरी, महिला की किडनी और IVC का पुनर्निर्माण
42 वोटों के दम पर यशवीर सूरा बने जयपुर के जिला प्रमुख, भाजपा को 14 मत
परिणाम से पहले ही फेल हो गई दो लड़कों की जोड़ी, परिवारवाद खत्म- यूपी बना ग्रोथ इंजन: योगी