केन्द्र से पर्याप्त सहयोग के बावजूद कांग्रेस राज में जेजेएम का नहीं बढ़ा काम: मदन राठौड़

विधानसभा में विभागवार बहस की खुली चुनौती

केन्द्र से पर्याप्त सहयोग के बावजूद कांग्रेस राज में जेजेएम का नहीं बढ़ा काम: मदन राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जल जीवन मिशन को लेकर पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस के पांच साल बनाम भजनलाल सरकार के 34 माह के विकास कार्यों के आंकड़े पेश करते हुए विपक्ष को विधानसभा में विभागवार बहस की खुली चुनौती दी है।

जयपुर। जल जीवन मिशन को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से पर्याप्त सहयोग मिलने के बावजूद कांग्रेस सरकार मिशन के अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाई। उसके शासनकाल में योजना में अनियमितताओं के आरोप लगे और तत्कालीन मंत्री व अधिकारियों के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई भी हुई। वर्तमान भजनलाल सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ मिशन को आगे बढ़ा रही है। राठौड़ ने शनिवार को पांच वर्ष की कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार के 34 माह के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि विकास के विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान सरकार ने अधिक काम किया है। उन्होंने जल संरक्षण के आंकड़े देते हुए बताया कि जल स्वावलंबन अभियान के तहत कांग्रेस सरकार ने पांच साल में 1,233 करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि भाजपा सरकार ने 34 माह में 2135 करोड़ रुपए खर्च किए।

विधानसभा में आंकड़ों के आधार पर बहस की चुनौती: राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं को चुनौती दी कि वे विकास कार्यों पर बहस करना चाहते हैं तो विधानसभा में विभागवार आंकड़ों के आधार पर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सदन में चर्चा के लिए सदैव तैयार हैं। उन्होंने कृषि, शिक्षा, सड़क और ऊर्जा क्षेत्र के आंकड़े भी गिनाए। राठौड़ के अनुसार भाजपा सरकार ने 34 माह में 1.42 लाख हेक्टेयर सिंचाई सुविधा विकसित की, 18,917 किलोमीटर नई सड़कें बनवाईं और बिजली उत्पादन क्षमता में 10,920 मेगावाट की वृद्धि की।

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट