जयपुर में जटिल कैंसर सर्जरी, महिला की किडनी और IVC का पुनर्निर्माण
दाईं किडनी तक फैला था दुर्लभ लियोमायोसार्कोमा कैंसर
जयपुर। HCG कैंसर सेंटर जयपुर में डॉक्टरों ने 42 वर्षीय महिला की जटिल कैंसर सर्जरी कर दाईं किडनी और प्रमुख रक्तवाहिनी इन्फीरियर वेना कावा IVCके प्रभावित हिस्से को हटाकर उसका पुनर्निर्माण किया। महिला लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थीं। जांच में IVC से शुरू होकर दाईं किडनी तक फैले दुर्लभ लियोमायोसार्कोमा कैंसर की पुष्टि हुई। ट्यूमर शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला था। ट्यूमर बोर्ड की सलाह पर सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. तेज प्रताप सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दौरान दाईं किडनी और IVC का करीब 5 सेंटीमीटर प्रभावित हिस्सा हटाया गया।
रक्त प्रवाह बनाए रखने के लिए विशेष PTFE ग्राफ्ट लगाया गया, जिसे बेंगलुरु से मंगवाया गया था। डॉ. सिंह ने बताया कि IVC को हटाने और दोबारा बनाने में अत्यधिक रक्तस्राव तथा ब्लड प्रेशर गिरने का खतरा था। सफल सर्जरी के बाद मरीज को ऑपरेशन टेबल पर ही वेंटिलेटर से हटा दिया गया। दो दिन ICU में निगरानी के बाद कलर डॉप्लर में ग्राफ्ट से रक्त प्रवाह सामान्य मिला। दूसरी किडनी भी ठीक काम कर रही है।

Comment List