23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, दुनिया को आज शांति और स्थिरता की सबसे ज्यादा जरूरत

आसियान की एकता का समर्थन

23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, दुनिया को आज शांति और स्थिरता की सबसे ज्यादा जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मनीला में आयोजित 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में कहा कि भारत और आसियान का भविष्य प्रतिस्पर्धा के बजाय आपसी सहयोग से तय होना चाहिए। उन्होंने एक्ट ईस्ट नीति के तहत डिजिटल तकनीक, रक्षा, अंतरिक्ष और कौशल विकास में साझेदारी तथा आसियान की केंद्रीय भूमिका के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

मनीला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और आसियान देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। पीएम मोदी ने मंगलवार को मनीला में 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में अपने प्रारंभिक वक्तव्य में कहा कि भारत और आसियान का भविष्य प्रतिस्पर्धा के बजाय आपसी सहयोग से तय होना चाहिए। दोनों मिलकर इस क्षेत्र को शांति और स्थिरता का प्रतीक बना सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने कई संकटों का सामना किया है। ऐसे समय में दुनिया को शांति, स्थिरता और भविष्य को लेकर भरोसे की सबसे अधिक जरूरत है। उन्होंने इस वर्ष के शिखर सम्मेलन की थीम 'मिलकर अपने भविष्य की राह तय करना' को महत्वपूर्ण बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति और गहराई दी है। अब यह साझेदारी साझा संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल तकनीक, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल की गई हैं। इसके अलावा लगभग 250 त्वरित प्रभाव वाली परियोजनाएं शुरू की गई हैं और 10,000 से अधिक कौशल विकास छात्रवृत्तियां दी गई हैं। भारत और आसियान के नौ देशों के बीच सीधी उड़ानें और बढ़ता पर्यटन भी आपसी नजदीकी का प्रमाण हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष आसियान देशों की यह उनकी तीसरी यात्रा है, जो भारत के लिए आसियान के विशेष महत्व को दर्शाती है। भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आसियान समुदाय का 2045 का दृष्टिकोण और विकसित भारत 2047, दोनों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मोदी आसियान की एकता और क्षेत्र में उसकी केंद्रीय भूमिका के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बैठक से भारत और आसियान की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई मिलेगी और सुरक्षित, समावेशी तथा समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण में मदद मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध