भरतपुर की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख रानू बाला ने की डोटासरा से मुलाकात
भरतपुर के ग्रामीण विकास और जनहित कार्यों को मिलेगी नई गति
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से रविवार को जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में भरतपुर की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख रानू बाला ने शिष्टाचार भेंट की। डोटासरा ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भरतपुर के ग्रामीण विकास और जनहित कार्यों को नई गति मिलेगी।
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से रविवार को पीसीसी वॉर रूम में भरतपुर की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख रानू बाला ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डोटासरा ने उन्हें चुनाव में शानदार जीत की बधाई देते हुए सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुलाकात के दौरान डोटासरा ने विश्वास जताया कि भरतपुर की जनता ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव के साथ निर्वहन करेंगी।
उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी। इस मौके पर भरतपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सूपा और कांग्रेस जिला प्रभारी देशराज मीणा भी मौजूद रहे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Nov 2026 16:00:49
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से रविवार को जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में भरतपुर...

Comment List