Congress जल्द जारी करेगी नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची, 24 नए नामों पर लगी मुहर

तीन राष्ट्रीय महासचिवों के बदले जाने की भी प्रबल संभावना

Congress जल्द जारी करेगी नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची, 24 नए नामों पर लगी मुहर
कांग्रेस अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए जल्द ही करीब 24 नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची जारी कर सकती है। साक्षात्कार के कई दौर पूरे हो चुके हैं, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल की अहम भूमिका रही। इसके साथ ही तीन राष्ट्रीय महासचिवों और कई प्रदेश अध्यक्षों में भी बदलाव संभव है।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और उसमें नई ऊर्जा भरने के लिए लगातार बदलाव कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी जल्द ही नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नए सचिवों की सूची तैयार हो चुकी है और इसमें करीब 24 नेताओं के नाम शामिल हैं। सचिव पदों पर नियुक्तियों के लिए कई दौर की साक्षात्कार प्रक्रिया भी पूरी की गई है। इस पूरी कवायद में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पार्टी में जिला अध्यक्षों के स्तर पर बड़े पैमाने पर बदलाव के बाद अब राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्तियों में भी व्यापक फेरबदल देखने को मिल सकता है। संगठनात्मक पुनर्गठन की इस प्रक्रिया के तहत तीन राष्ट्रीय महासचिवों को भी बदले जाने की संभावना है। इसके अलावा कई राज्यों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों में भी बदलाव किए जाने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक आगामी दिनों में इन नियुक्तियों को लेकर पार्टी नेतृत्व अंतिम फैसला ले सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बानसूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात एएम-8584 गिरोह के सरगना समेत 7 गिरफ्तार, 14 हथियार बरामद  बानसूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात एएम-8584 गिरोह के सरगना समेत 7 गिरफ्तार, 14 हथियार बरामद 
कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने 'ऑपरेशन आर्म्स क्लीन' के तहत बानसूर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात 'एएम-8584' गिरोह के सरगना अमन...
Congress जल्द जारी करेगी नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची, 24 नए नामों पर लगी मुहर
आर्यवर्धन की मौत पर योगी का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- गुंडे-माफिया कभी सीधे नहीं हो सकते
गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर! नई BS-6 निजी गाड़ियों को अब 3 साल तक PUC से राहत, सरकार ने बदले प्रदूषण जांच के नियम
चीन, अमेरिका और रूस के बीच सकारात्मक संबंध विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत: शी जिनपिंग
कृत्तिका नक्षत्र और परिघ योग के शुभ संयोग में 24 नवंबर को मनेगी कार्तिक पूर्णिमा व देव दिवाली
शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक चढ़कर 11 महीने के उच्चतम स्तर पर