आर्मी की वर्दी में दिखे सचिन पायलट, जवानों संग की ड्रिल और फायरिंग प्रैक्टिस
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) में अधिकारी सचिन पायलट का सैन्य अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दिल्ली कैंट स्थित 124 सिख रेजिमेंट की अपनी यूनिट में पहुंचे पायलट ने रविवार को सैन्य प्रशिक्षण के फोटो और वीडियो साझा किए।
जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रादेशिक सेना में अधिकारी सचिन पायलट का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दिल्ली कैंट स्थित 124 सिख रेजिमेंट की अपनी यूनिट में पहुंचे पायलट ने रविवार को सैन्य प्रशिक्षण के फोटो और वीडियो साझा किए। कॉम्बैट यूनिफॉर्म में पायलट जवानों के साथ पुश-अप्स, जंप और कठिन ड्रिल करते दिखे। उन्होंने मशीनगन से फायरिंग की प्रैक्टिस भी की।
सोशल मीडिया पोस्ट में पायलट ने लिखा कि सशस्त्र बलों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और सहनशक्ति हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता में होते हैं। यूजर्स उनके जोश और फिटनेस की जमकर सराहना कर रहे हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Nov 2026 16:13:27
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) में अधिकारी सचिन पायलट का सैन्य अंदाज सोशल मीडिया पर छाया...

Comment List