पंचायत चुनाव परिणाम Live : कांग्रेस का दबदबा, भाजपा पिछड़ी; आरएलपी की भी धमक, जानें कौन कहां से जीता ?
भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की सेंधमारी
जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव के तहत 37 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के सदस्य पदों का परिणाम जारी हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार अजमेर, अलवर, बालोतरा, बांसवाड़ा बाड़्मेर, भरतपुर भीलवाड़ा, ब्यावर, बूंदी, चित्तौड़गढ, चुरु, दौसा, डीडवाना-कुचामन, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली, बहरोड़, नागौर, पाली, फलौदी, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक एवं उदयपुर की जिला परिषदों के 1271 वार्डों के जिला परिष्द सदस्यों के चुनाव की मतगणना हुई, जबकि 4 वार्डों में सदस्य निर्विरोध चुने गए।
इन जिलों में 4069 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य खुला। इसी तरह 419 पंचायत समितियों में 7543 वार्डों में से 35 में निर्विरोध चुनाव हो गया और 7508 वार्डों के सदस्यों के लिए मतगणना हुई। इन वार्डों में 25 हजार 108 मतदाताओं का चुनावी भाग्य खुला। प्रदेश के 41 जिलों में चार चरणों में संपन्न जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान के बाद 37 जिलों में मतगणना कराई गई।
कौन कहां से जीता
- जयपुर जिला परिषद के वार्ड 28 से युवा कांग्रेस के यशवीर सुरा विजयी जयपुर। जयपुर जिला परिषद के वार्ड संख्या 28 से युवा कांग्रेस के यशवीर सुरा ने जीत दर्ज की है। इस वार्ड से पूर्व विधायक अशोक तंवर हार गए। अशोक ने आरएलपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
- बस्सी पंचायत समिति के 12 वार्डों के परिणाम घोषित, भाजपा तीन, कांग्रेस सात और आरएलपी व निर्दलीय ने एक-एक वार्ड जीता जयपुर। बस्सी पंचायत समिति के 12 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। परिणामों में भाजपा ने तीन वार्डों में और कांग्रेस ने सात वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं, एक वार्ड में आरएलपी और एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा है।
-
जयपुर जिला परिषद के वार्ड संख्या 28 से युवा कांग्रेस के यशवीर सुरा ने जीत दर्ज की है। इस वार्ड से पूर्व विधायक अशोक तंवर हार गए। अशोक ने आरएलपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
जोबनेर पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 19 में से 11 वार्डों में जीत
जोबनेर पंचायत समिति चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही कांग्रेस ने क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन किया है। पंचायत समिति के सभी 19 वार्डों में मतगणना पूरी हो गई है। कांग्रेस ने 11 वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा को 6 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को 2 वार्डों में सफलता मिली। वार्ड 1, 2, 3, 4, 6, 7, 12, 15, 16, 17 और 18 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं वार्ड 8, 9, 10, 11, 14 और 19 में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे। वार्ड 5 और 13 में आरएलपी ने जीत हासिल की। परिणामों के अनुसार कांग्रेस पंचायत समिति में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा दूसरे स्थान पर रही, जबकि आरएलपी ने दो वार्डों में जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी 19 वार्डों के परिणाम घोषित होने के बाद पंचायत समिति की तस्वीर साफ हो गई है।
पंचायत समितियों में 83.94 फीसदी वार्डों के नतीजे घोषित, कांग्रेस 179 सीटों के साथ सबसे आगे
पंचायत समिति चुनाव की मतगणना में जिले की 22 पंचायत समितियों के कुल 386 वार्डों में से 324 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अब तक 83.94 फीसदी वार्डों में मतगणना पूरी हो चुकी है, जबकि 62 वार्डों के परिणाम बाकी हैं। घोषित नतीजों में कांग्रेस ने 179 सीटों पर जीत दर्ज कर बढ़त बनाई है। भाजपा 76 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि आरएलपी को 51 सीटें मिली हैं। अन्य प्रत्याशियों ने 18 वार्डों में जीत दर्ज की है। झोटवाड़ा, अमरसर, आमेर और चाकसू पंचायत समितियों में सभी वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। झोटवाड़ा में कांग्रेस ने 8, आरएलपी ने 3, भाजपा ने 1 और अन्य ने 3 सीटें जीतीं। अमरसर में कांग्रेस को 6 और आरएलपी को 7 सीटें मिलीं। आमेर में कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज कर दबदबा बनाया। चाकसू में कांग्रेस 10 और भाजपा 6 सीटों पर विजयी रही। चौमूं और बस्सी में सबसे अधिक 9-9 वार्डों के परिणाम बाकी हैं। किशनगढ़ रेनवाल में 7, जोबनेर में 6 और गोविंदगढ़ व सांभर में 5-5 वार्डों की मतगणना शेष है। पंचायत समितियों में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।
चाकसू पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 17 में से 10 सीटों पर जीत
चाकसू पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 में से 10 वार्डों पर जीत दर्ज की। भाजपा को छह सीटों पर सफलता मिली, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने एक वार्ड में जीत हासिल की। सभी 17 वार्डों के परिणाम घोषित होने के साथ मतगणना पूरी हो गई। परिणामों के अनुसार वार्ड 1 में भाजपा की सुनीता देवी, वार्ड 2 में कांग्रेस की पूजा गुर्जर, वार्ड 3 में कांग्रेस की किरण चौधरी, वार्ड 4 में कांग्रेस के रामेश्वर और वार्ड 5 में भाजपा की शिमला गुर्जर विजयी रहीं। वार्ड 6 में कांग्रेस की माया चौधरी, वार्ड 7 में सीता देवी, वार्ड 8 में आरएलपी की पूजा जाट और वार्ड 9 में कांग्रेस की सीता देवी ने जीत दर्ज की। वार्ड 10 में कांग्रेस के दिनेश बैरवा, वार्ड 11 में भाजपा की मंजू शर्मा, वार्ड 12 में भाजपा के कल्याण सहाय बैरवा, वार्ड 13 में कांग्रेस की खुशबू देवी, वार्ड 14 में संतोष, वार्ड 15 में भाजपा के मुकेश कुमार मीणा, वार्ड 16 में भाजपा की शिवानी मीणा तथा वार्ड 17 में कांग्रेस की सीता बैरवा विजयी घोषित हुईं। सीटों के गणित में कांग्रेस 10 सीटों के साथ सबसे आगे रही, भाजपा को छह और आरएलपी को एक सीट मिली।
अमरसर पंचायत समिति में आरएलपी का दबदबा, 6 सीटों पर जीत
अमरसर पंचायत समिति चुनाव के घोषित परिणामों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने सर्वाधिक सीटें जीतकर अपना दबदबा कायम किया है। कुल 14 वार्डों के परिणामों में आरएलपी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 5 और भाजपा को 2 सीटें मिलीं। वार्डवार परिणामों के अनुसार वार्ड 1 से कांग्रेस की एकता बागड़ी, वार्ड 2 से मोनिका यादव, वार्ड 5 से सुमन देवी, वार्ड 7 से ममता देवी और वार्ड 10 से पुष्पलता विजयी रहीं। वार्ड 12 से रवि ने कांग्रेस के खाते में जीत दर्ज की।आरएलपी के प्रत्याशियों में वार्ड 3 से सुभाष लांबा, वार्ड 4 से मंजू मीणा, वार्ड 6 से सुमित्रा देवी, वार्ड 8 से चंद्रकांता, वार्ड 9 से बिरदूराम और वार्ड 11 से शुभम ने जीत हासिल की। भाजपा के वार्ड 13 से समोती और वार्ड 14 से प्रकाश चंद विजयी रहे। परिणामों में आरएलपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही।
झोटवाड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 8 सीटों पर जीत
झोटवाड़ा पंचायत समिति के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपना दबदबा कायम किया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3-3 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा को एक सीट मिली। वार्डवार परिणामों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशियों ने वार्ड नंबर 1, 4, 6, 7, 8, 9, 10 और 15 में जीत दर्ज की। आरएलपी ने वार्ड नंबर 3, 11 और 14 में बाजी मारी। निर्दलीय प्रत्याशियों ने वार्ड नंबर 5, 12 और 13 में जीत हासिल कर राजनीतिक समीकरणों में अपनी भूमिका मजबूत की। भाजपा प्रत्याशी वार्ड नंबर 2 में विजयी रहे। मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस 8 सीटों के साथ झोटवाड़ा पंचायत समिति में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आरएलपी और निर्दलीयों की तीन-तीन सीटों ने भी चुनाव परिणाम को महत्वपूर्ण बना दिया है। अब पंचायत समिति में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
जयपुर जिला पंचायत समिति चुनाव में अब तक कांग्रेस 140 सीटों पर आगे, भाजपा को 58 पर बढ़त
जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 140 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा 58 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 41 सीटों पर जीत हासिल कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में 16 सीटें गई हैं। परिणामों के अनुसार चौमूं पंचायत समिति में भाजपा ने 8 और कांग्रेस ने 4 सीटें जीतीं। दूदू में कांग्रेस को 5, आरएलपी को 4 और भाजपा को एक सीट मिली। गोविंदगढ़ में कांग्रेस 6 और भाजपा 5 सीटों पर विजयी रही। झोटवाड़ा में कांग्रेस ने 7, भाजपा ने 1, आरएलपी ने 3 और निर्दलीयों ने 3 सीटें जीतीं। आमेर में कांग्रेस ने 11 सीटों के साथ बढ़त बनाई, जबकि निर्दलीयों को 5 सीटें मिलीं। सांगानेर में आरएलपी ने 8 सीटें जीतकर प्रभाव दिखाया। आंधी में कांग्रेस ने सभी 12 सीटों पर कब्जा जमाया। जमवारामगढ़ में कांग्रेस को 11 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने माधोराजपुरा, शाहपुरा, कोटखावदा और बस्सी सहित कई समितियों में भी मजबूत प्रदर्शन किया। कुल 255 सीटों के परिणाम सामने आए हैं। पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
जिला परिषद में कांग्रेस का दबदबा, 15 सीटों पर जीत; भाजपा को 4 और आरएलपी को 1 सीट
जिला परिषद चुनाव के परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 सीटों में से 15 पर जीत दर्ज की है। भाजपा को 4 सीटों पर सफलता मिली, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने एक सीट जीतकर अपना खाता खोला। परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस ने वार्ड संख्या 1, 2, 3, 11, 14, 16, 18, 20, 27, 28, 39, 40, 41 और 51 सहित कुल 15 वार्डों में जीत दर्ज की। भाजपा के प्रत्याशियों ने वार्ड संख्या 4, 12, 17 और 19 में विजय हासिल की। वहीं वार्ड संख्या 15 में आरएलपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। जिला परिषद की 20 सीटों में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा। भाजपा चार सीटों पर सिमट गई, जबकि आरएलपी को एक सीट मिली। अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों का खाता नहीं खुला। परिणामों से जिला परिषद में कांग्रेस की मजबूत स्थिति सामने आई है।
जिला परिषद में कांग्रेस का दबदबा, 27 सीटों पर जीत, भाजपा को 9
जिला परिषद चुनाव के घोषित परिणामों में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए सर्वाधिक 27 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को 9 सीटों पर सफलता मिली, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के खाते में 2 सीटें आई हैं। कुल 38 वार्डों के परिणाम घोषित किए गए हैं। परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया। भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिली, जबकि आरएलपी ने दो वार्डों में अपना प्रभाव कायम रखा। घोषित परिणामों में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा और पार्टी ने स्पष्ट बढ़त हासिल की। वार्डवार परिणामों में कांग्रेस ने वार्ड 1, 2, 3, 5, 11, 14, 16, 18, 20, 23, 24, 25, 27, 28, 29, 31, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 44, 51, 53, 54 और 55 में जीत दर्ज की। भाजपा वार्ड 4, 6, 7, 12, 17, 19, 21, 22 और 30 में विजयी रही। वहीं आरएलपी ने वार्ड 15 और 56 में जीत हासिल की। जिला परिषद के चुनाव परिणामों में कांग्रेस की बढ़त से ग्रामीण राजनीति में पार्टी की स्थिति मजबूत होती नजर आई है।
आमेर पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 21 में से 12 सीटों पर जीत, भाजपा को 3
आमेर पंचायत समिति के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को तीन सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने पांच सीटों पर जीत हासिल कर अपनी ताकत दिखाई। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को एक सीट मिली है। चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने पंचायत समिति क्षेत्र में स्पष्ट बढ़त बनाई। कांग्रेस प्रत्याशियों ने वार्ड नंबर 1, 2, 4, 7, 8, 11, 12, 13, 14, 15, 18 और 21 में जीत दर्ज की। भाजपा के प्रत्याशी वार्ड नंबर 5, 9 और 20 में विजयी रहे। निर्दलीय प्रत्याशियों ने वार्ड नंबर 3, 10, 16, 17 और 19 में जीत हासिल की। वहीं वार्ड नंबर 6 में आरएलपी प्रत्याशी ने बाजी मारी। परिणामों के बाद आमेर पंचायत समिति में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। निर्दलीय प्रत्याशियों की पांच सीटों पर जीत ने भी राजनीतिक समीकरणों को महत्वपूर्ण बना दिया है। पंचायत समिति में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और नेतृत्व चयन को लेकर अब सभी दलों की नजरें आगे की रणनीति पर टिकी हैं।
आंधी पंचायत समिति में कांग्रेस की आंधी, भाजपा का नहीं खुला खाता
आंधी पंचायत समिति के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती घोषित 11 वार्डों में सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन से क्षेत्र में पार्टी का दबदबा नजर आया, वहीं भाजपा का खाता तक नहीं खुल सका। वार्डवार परिणामों में वार्ड 1 से लेकर वार्ड 11 तक सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। पंचायत समिति में कुल 19 वार्ड हैं, जिनमें से फिलहाल 11 वार्डों के परिणाम सामने आए हैं। इन सभी वार्डों में कांग्रेस की जीत ने चुनावी मुकाबले को एकतरफा बना दिया है। कांग्रेस प्रत्याशियों की लगातार जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं भाजपा के लिए यह परिणाम निराशाजनक रहे हैं। शुरुआती नतीजों में कांग्रेस ने मजबूत बढ़त बनाते हुए विपक्षी दलों को पीछे छोड़ दिया है। शेष वार्डों के परिणाम आने के बाद पंचायत समिति की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी।
बस्सी पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 25 में से 18 वार्डों पर जीत
पंचायत समिति बस्सी के सभी 25 वार्डों की मतगणना पूरी होने के साथ ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को चार वार्डों में सफलता मिली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने दो वार्डों में जीत हासिल की और एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा। परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने वार्ड 2, 3, 4, 5, 7, 8, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24 और 25 में जीत दर्ज की। भाजपा वार्ड 1, 6, 10 और 16 में विजयी रही। आरएलपी के प्रत्याशियों ने वार्ड 12 और 21 में जीत हासिल की, जबकि वार्ड 9 में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी। सभी 25 वार्डों के परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को अपेक्षाकृत कम सीटें मिलीं, वहीं आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशी भी पंचायत समिति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहे। मतगणना पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई है।
जिला परिषद वार्ड 13 का परिणाम रोका
जिला परिषद वार्ड 13 की मतगणना का परिणाम ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण रोक दिया गया है। वहीं, मतगणना केंद्र के बाहर जमा हुए प्रत्याशियों के समर्थकों को पुलिस ने मौके से हटा दिया। स्थिति पर पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए है।
बस्सी पंचायत समिति से भाजपा प्रत्याशी रामफूल शर्मा ने दर्ज की जीत
जयपुर। भवानी निकेतन स्कूल में चल रही पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों की मतगणना के दौरान बस्सी पंचायत समिति से भाजपा प्रत्याशी रामफूल शर्मा ने चुनावी जीत दर्ज की है।
झोटवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड-4 से कांग्रेस के घनश्याम यादव विजयी
झोटवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड संख्या-4 से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम यादव ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 473 मतों से पराजित कर विजय हासिल की।
सांगानेर पंचायत समिति में आरएलपी का दबदबा, पांच में चार वार्ड जीते
पंचायत समिति सांगानेर के वार्डों के चुनाव परिणाम में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच में से चार वार्डों में जीत दर्ज की। वार्ड-1 में भाजपा के अर्जुन कुमार ने जीत हासिल कर पार्टी का खाता खोला। वार्ड-1 में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन कुमार को 2145 मत मिले, जबकि कांग्रेस के भोजी लाल को 1306 मत प्राप्त हुए। वार्ड-2 में आरएलपी के मनोज चौधरी 1841 मत लेकर विजयी रहे। भाजपा प्रत्याशी को 1740 मत मिले। वार्ड-3 में आरएलपी के प्रधान चौधरी ने 1193 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीय कृष्ण कुमार को 989 मत मिले। वार्ड-4 में आरएलपी की विमला ने 2002 मत हासिल कर भाजपा की ममता को हराया। वहीं वार्ड-5 में आरएलपी की सीमा चौधरी ने 1285 मत प्राप्त कर कांग्रेस के राजू चौधरी को महज 8 मतों से पराजित किया। सीमा चौधरी को 1285 और राजू चौधरी को 1277 मत मिले।
जिला परिषद की 9 सीटों के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने 7 सीटों पर जमाया कब्जा
जिला परिषद चुनाव के 9 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। इनमें कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को एक-एक सीट मिली। परिणामों से जिला परिषद में कांग्रेस का प्रदर्शन मजबूत नजर आया है। कांग्रेस प्रत्याशियों ने वार्ड संख्या 1, 2, 11, 16, 27, 38 और 39 में जीत हासिल की। वहीं वार्ड संख्या 12 में भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मारते हुए कांग्रेस को झटका दिया। वार्ड संख्या 15 में आरएलपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर पार्टी का खाता खोला। नौ सीटों के परिणामों में कांग्रेस का दबदबा रहा। सात सीटों पर जीत से पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है, जबकि भाजपा और आरएलपी ने एक-एक सीट जीतकर जिला परिषद के चुनावी समीकरण में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अब शेष सीटों के परिणामों पर जिला परिषद की तस्वीर निर्भर करेगी।
जिला परिषद वार्ड-12 में मोहन डागर को झटका, भाजपा के मोहनलाल दादरवास ने 255 मतों से हराया
जिला परिषद के वार्ड-12 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान उप जिला प्रमुख मोहन डागर को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल दादरवास ने उन्हें 255 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम से डागर को जिला प्रमुख की दौड़ में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के बहुमत में आने की स्थिति में मोहन डागर को जिला प्रमुख पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। निवर्तमान उप जिला प्रमुख होने के साथ ही उनकी राजनीतिक सक्रियता के चलते जिला प्रमुख पद के लिए उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। लेकिन वार्ड-12 के परिणाम ने उनके राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। भाजपा के मोहनलाल दादरवास की जीत से जिला परिषद की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। अब जिला प्रमुख पद के चयन को लेकर राजनीतिक दलों की रणनीति पर सबकी नजर रहेगी।
जिला परिषद की 12 सीटों में कांग्रेस का दबदबा, 9 पर जीत
जिला परिषद चुनाव के 12 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। इनमें कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 2 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को 1 सीट मिली। परिणामों में कांग्रेस का दबदबा साफ नजर आया। कांग्रेस प्रत्याशियों ने वार्ड संख्या 1, 2, 11, 16, 18, 27, 38, 39 और 40 में जीत दर्ज की। वहीं भाजपा ने वार्ड संख्या 12 और 17 में विजय हासिल की। वार्ड संख्या 15 में आरएलपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर पार्टी का खाता खोला। 12 सीटों के परिणामों में कांग्रेस ने तीन चौथाई सीटों पर कब्जा जमाकर अपनी मजबूत स्थिति दिखाई है। भाजपा दो सीटों पर जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि आरएलपी को एक सीट मिली। जिला परिषद के चुनावी नतीजों से आगामी जिला प्रमुख निर्वाचन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 173 सीटों पर घोषित परिणामों में 99 पर जीत
पंचायत समिति चुनावों के घोषित परिणामों में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए भाजपा और आरएलपी को पीछे छोड़ दिया है। अब तक घोषित 173 सीटों के परिणामों में कांग्रेस के 99 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 38 और आरएलपी को 27 सीटें मिली हैं। अन्य दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में 9 सीटें गई हैं।पंचायत समिति वार परिणामों में झोटवाड़ा में कांग्रेस ने 7, भाजपा ने 1, आरएलपी ने 2 और अन्य ने 2 सीटें जीतीं। सांगानेर में कांग्रेस और भाजपा को 2-2 सीटें, जबकि आरएलपी को 7 सीटें मिलीं। आमेर में कांग्रेस ने 7, भाजपा ने 2 और आरएलपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की। जालसू में कांग्रेस 3, भाजपा, आरएलपी और अन्य को एक-एक सीट मिली। कोटखावदा और माधोराजपुरा में कांग्रेस ने 5-5 सीटें जीतकर मजबूत प्रदर्शन किया। जमवारामगढ़ में कांग्रेस को 8 सीटें मिलीं। चाकसू, बस्सी और तुंगा में भी कांग्रेस आगे रही। कुल 386 सीटों में से 173 के परिणाम घोषित हुए हैं, जबकि 213 सीटों पर मतगणना शेष है। अब तक 44.82 प्रतिशत सीटों के परिणाम सामने आए हैं।
पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 179 सीटों में 103 पर जीत
जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 103 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा 39 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 28 सीटों पर कब्जा जमाया। अन्य के खाते में 9 सीटें गईं। कुल 179 सीटों के परिणाम सामने आए हैं। पंचायत समिति वार परिणामों में कांग्रेस ने जोटवाड़ा में 7, आमेर में 8, जमवारामगढ़ में 8, आंधी में 8, माधोराजपुरा में 7 और चाकसू में 5 सीटें जीतकर मजबूत प्रदर्शन किया। गोविंदगढ़ में कांग्रेस को 5 और भाजपा को 4 सीटें मिलीं। चौमूं में भाजपा ने 6 सीटों के साथ बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं। सांगानेर में आरएलपी ने 7 सीटें जीतकर अपना प्रभाव दिखाया। दूदू में कांग्रेस और आरएलपी को 3-3 सीटें मिलीं। किशनगढ़ रेनवाल में कांग्रेस ने 4 और भाजपा ने 3 सीटें जीतीं। आमेर में कांग्रेस 8 सीटों के साथ सबसे आगे रही। इन परिणामों ने जिले की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस की मजबूत स्थिति को दर्शाया है, वहीं भाजपा और आरएलपी ने भी कई पंचायत समितियों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
माधोराजपुरा में कांग्रेस का एकतरफा प्रदर्शन, 11 में 8 सीटों पर जीत
माधोराजपुरा पंचायत समिति के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को 2 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा केवल एक सीट पर जीत हासिल कर सकी। वार्डवार परिणामों में कांग्रेस ने वार्ड 1, 2, 3, 6, 7, 8, 10 और 11 में जीत दर्ज की। आरएलपी ने वार्ड 4 और 9 में कब्जा जमाया, वहीं भाजपा वार्ड 5 में जीत हासिल करने में सफल रही। चुनाव परिणामों में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत सामने आया है। 11 में से 8 सीटें जीतने के साथ कांग्रेस ने पंचायत समिति में अपनी मजबूत स्थिति बनाई है। भाजपा को एक सीट मिलने से उसे अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन का सामना करना पड़ा, जबकि आरएलपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बनाए रखी। माधोराजपुरा के इन परिणामों से पंचायत समिति की राजनीति में कांग्रेस का दबदबा कायम होता नजर आ रहा है।
आमेर पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 16 में 10 सीटों पर जीत
आमेर पंचायत समिति के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 10 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। भाजपा को 2 सीटें मिलीं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 सीटों पर जीत हासिल की। आरएलपी के खाते में एक सीट गई। वार्डवार परिणामों में कांग्रेस ने वार्ड 1, 2, 4, 7, 8, 11, 12, 13, 14 और 15 में जीत दर्ज की। भाजपा वार्ड 5 और 9 में विजयी रही। आरएलपी ने वार्ड 6 में कब्जा जमाया, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने वार्ड 3, 10 और 16 में जीत हासिल की। आमेर पंचायत समिति के परिणामों में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत नजर आया है। पार्टी ने कुल घोषित सीटों में से 10 पर जीत दर्ज कर पंचायत समिति में मजबूत स्थिति बनाई है। वहीं भाजपा और आरएलपी को सीमित सफलता मिली, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी तीन सीटों पर जीत दर्ज कर चुनाव में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई।
जयपुर जिला परिषद का रिजल्ट
| वार्ड | जीते |
| 1 | सुमन कुमारी सामोता (कांग्रेस) |
| 2 | स्वाति यादव (कांग्रेस) |
| 3 | पूरण मल (कांग्रेस) |
| 4 | लक्ष्मण कुमार शर्मा (भाजपा) |
| 5 | गुड्डी जाट (कांग्रेस) |
| 6 | संतोष यादव (भाजपा) |
| 7 | जयप्रकाश चौधरी (भाजपा) |
| 8 | शारदा (भाजपा) |
| 9 | संतोष (कांग्रेस) |
| 10 | अंजू यादव (कांग्रेस) |
| 11 | नारंगी देवी (कांग्रेस) |
| 12 | मोहनलाल दादरवाल (भाजपा) |
| 13 | |
| 14 | मालीराम (कांग्रेस) |
| 15 | गीता सिंह (RLP) |
| 16 | श्रवण लाल (कांग्रेस) |
| 17 | मीनू यादव (भाजपा) |
| 18 | सुनील कुमावत (कांग्रेस) |
| 19 | रामेशरी (भाजपा) |
| 20 | सुमन बरड़वाल (कांग्रेस) |
| 21 | राजेंद्र कुमावत (भाजपा) |
| 22 | राजेश कुमार (भाजपा) |
| 23 | ममता देवी (कांग्रेस) |
| 24 | बनवारी लाल (कांग्रेस) |
| 25 | अंजू कुमारी कुमावत (कांग्रेस) |
| 26 | मनराज देवी (कांग्रेस) |
| 27 | रेखा बैरवा (कांग्रेस) |
| 28 | कांग्रेस |
| 29 | रामवतार बैरवा (कांग्रेस) |
| 30 | भाजपा |
| 31 | कांग्रेस |
| 32 | कांग्रेस |
| 33 | भाजपा |
| 34 | कांग्रेस |
| 35 | भाजपा |
| 36 | कविता (कांग्रेस) |
| 37 | रमेश चंद (कांग्रेस) |
| 38 | चंद्रप्रकाश (कांग्रेस) |
| 39 | तनु शर्मा (कांग्रेस) |
| 40 | राधेश्याम बैरवा (कांग्रेस) |
| 41 | कलावती मीणा (कांग्रेस) |
| 42 | नीमा (कांग्रेस) |
| 43 | लाली देवी (कांग्रेस) |
| 44 | कांग्रेस |
| 45 | कांग्रेस |
| 46 | सीता मीना (कांग्रेस) |
| 47 | सीता मीना (कांग्रेस) |
| 48 | कांग्रेस |
| 49 | कांग्रेस |
| 50 | कांग्रेस |
| 51 | रीतू गुर्जर (कांग्रेस) |
| 52 | |
| 53 | सलमा गुर्जर (कांग्रेस) |
| 54 | सीताराम यादव (कांग्रेस) |
| 55 | रामफूल पोसवाल (कांग्रेस) |
| 56 | महेंद्र चौधरी (आरएलपी) |
| 57 | श्रवण कुमार (कांग्रेस) |
पंचायत समितियों का रिजल्ट सांगानेर
| वार्ड | जीते |
| 1 | अर्जुन कुमावत,बीजेपी |
| 2 | मनोज चौधरी, RLP |
| 3 | प्रधान चौधरी,RLP |
| 4 | विमला,RLP |
| 5 | सीमा चौधरी,RLP |
| 6 | रोशन कुमार, RLP |
| 7 | सरिता शर्मा, बीजेपी |
| 8 | जितेंद्र कुमार चौधरी,कांग्रेस |
| 9 | हंसा शर्मा, कांग्रेस |
| 10 | नितेश धानका, RLP |
| 11 | देवनारायण नायक, RLP |
| 12 | पूजा, RLP |
| 13 | मधू शर्मा, बीजेपी |
| 14 | सुचित्रा देवी, कांग्रेस |
| 15 | राजकुमार चौधरी, निर्दलीय |
जोबनेर
| वार्ड | जीते |
| 1 | संतोष कुमारी यादव ,कांग्रेस |
| 2 | ममता चौधरी, कांग्रेस |
| 3 | कमला देवी कुमावत, कांग्रेस |
| 4 | अंजू चौधरी, कांग्रेस |
| 5 | नेहा चौधरी, RLP |
| 6 | माली कुमावत, कांग्रेस |
| 7 | कमलेश मारवाल, कांग्रेस |
| 8 | श्रवण लाल वर्मा, बीजेपी |
| 9 | लक्ष्मी देवी, बीजेपी |
| 10 | कुंदन मल काला, बीजेपी |
| 11 | अनिता देवी, बीजेपी |
| 12 | विरेन्द्र कुमार कुमावत, कांग्रेस |
| 13 | महेंद्र कुड़ी, RLP |
| 14 | ममता कुमारी कुमावत, बीजेपी |
| 15 | कमला देवी, कांग्रेस |
| 16 | सुनिता चौहान, कांग्रेस |
| 17 | मुकेश कुमार, कांग्रेस |
| 18 | ममता ओला, कांग्रेस |
| 19 | कुलदीप बागरी, बीजेपी |
झोटवाड़ा
| वार्ड | जीते |
| 1 | मोतीराम गोदारा,कांग्रेस |
| 2 | कृष्णा यादव,बीजेपी |
| 3 | रामनिवास रोलानिया, RLP |
| 4 | घनश्याम यादव,कांग्रेस |
| 5 | आशा शर्मा, निर्दलीय |
| 6 | बिदाम देवी जाट, कांग्रेस |
| 7 | मोनिका, कांग्रेस |
| 8 | मदन, कांग्रेस |
| 9 | रेखा उचेनिया, कांग्रेस |
| 10 | ममता देवी, कांग्रेस |
| 11 | लाडा, RLP |
| 12 | तारा कंवर, निर्दलीय |
| 13 | पिंकी शर्मा, निर्दलीय |
| 14 | राजू लाल मीणा, RLP |
| 15 | मुकेश कुमार बालोटिया, कांग्रेस |
किशनगढ़ रेनवाल
| वार्ड | जीते |
| 1 | पतासी देवी, कांग्रेस |
| 2 | प्रिया चौधरी, कांग्रेस |
| 3 | कुलदीप मीणा, बीजेपी |
| 4 | पुरणी देवी, कांग्रेस |
| 5 | मुकेश ताकर, कांग्रेस |
| 6 | प्रेम कंवर, बीजेपी |
| 7 | सीता देवी, बीजेपी |
| 8 | सुरेश कुमार बिजारणियां, RLP |
| 9 | मदन उर्फ पप्पू, कांग्रेस |
| 10 | मोहन लाल, कांग्रेस |
| 11 | संज्या देवी, RLP |
| 12 | पूजा यादव, RLP |
| 13 | कुलदीप सिंह यादव, कांग्रेस |
| 14 | सांवर मल रैगर, कांग्रेस |
| 15 | गीता देवी, बीजेपी |
| 16 | जितेन्द्र कुमार मीणा, बीजेपी |
| 17 | आशा रैगर, कांग्रेस |
| 18 | तेजपाल सोलेरा, कांग्रेस |
| 19 | अनिता देवी, कांग्रेस |
जालसू
| वार्ड | जीते |
| 1 | अंजू शर्मा, कांग्रेस |
| 2 | बसंती देवी,कांग्रेस |
| 3 | कालु राम मीणा, RLP |
| 4 | सविता शर्मा, बीजेपी |
| 5 | लेखराज जाट, RLP |
| 6 | सुनिता जाट, RLP |
| 7 | अनिता गुर्जर, कांग्रेस |
| 8 | मंजू देवी, कांग्रेस |
| 9 | लाड कंवर, निर्दलीय |
| 10 | किशन देवी, बीजेपी |
| 11 | ममता यादव, कांग्रेस |
| 12 | बाबूडी देवी, कांग्रेस |
| 13 | मनभरी, निर्दलीय |
| 14 | राधेश्याम बुनकर, निर्दलीय |
| 15 | मिश्री, कांग्रेस |
बस्सी
| वार्ड | जीते |
| 1 | रामफूल, बीजेपी |
| 2 | ममता शर्मा, कांग्रेस |
| 3 | मुकेश कुमार मीना, कांग्रेस |
| 4 | पूरण मल मीना, कांग्रेस |
| 5 | सेडूराम, कांग्रेस |
| 6 | लादू, बीजेपी |
| 7 | सुमन देवी, कांग्रेस |
| 8 | माया देवी, कांग्रेस |
| 9 | प्रकाश चंद, निर्दलीय |
| 10 | फूलचंद बलाई, बीजेपी |
| 11 | मोतीराम बैरवा, कांग्रेस |
| 12 | सरिता चौधरी, RLP |
| 13 | बाबूलाल शर्मा, कांग्रेस |
| 14 | लाली देवी, कांग्रेस |
| 15 | रामधन मीणा, कांग्रेस |
| 16 | मोहनलाल शर्मा, बीजेपी |
| 17 | रिंकू मीना, कांग्रेस |
| 18 | कैलाशी, कांग्रेस |
| 19 | लाली, कांग्रेस |
| 20 | मीरा, कांग्रेस |
| 21 | महेंद्र कुमार शर्मा, RLP |
| 22 | सुमन मीना, कांग्रेस |
| 23 | ममता, कांग्रेस |
| 24 | केशन्ती देवी, कांग्रेस |
अमरसर
| वार्ड | जीते |
| 1 | एकता बागड़ी,कांग्रेस |
| 2 | मोनिका यादव, कांग्रेस |
| 3 | सुभाष लांबा, RLP |
| 4 | मंजू मीणा, RLP |
| 5 | सुमन देवी, कांग्रेस |
| 6 | सुमित्रा देवी, RLP |
| 7 | ममता देवी, कांग्रेस |
| 8 | चंद्रकांता,RLP |
| 9 | बिरदूराम, RLP |
| 10 | पुष्पलता, कांग्रेस |
| 11 | शुभम,RLP |
| 12 | रवि, कांग्रेस |
| 13 | समोती, बीजेपी |
| 14 | प्रकाशचंद, बीजेपी |
| 15 | प्रियंका जांगिड, RLP |
आमेर पंचायत समिति
| वार्ड | जीते |
| 1 | मातादीन,कांग्रेस |
| 2 | जलदीप सिंह गुर्जर, कांग्रेस |
| 3 | रामसिंह यादव, निर्दलीय |
| 4 | प्रिया खरेटिया, कांग्रेस |
| 5 | ललिता गौरा, बीजेपी |
| 6 | नवरतन बुनकर, RLP |
| 7 | ममता देवी, कांग्रेस |
| 8 | राकेश कुमार शर्मा, कांग्रेस |
| 9 | विनीता राजावत, बीजेपी |
| 10 | कजोड़ मल मीणा, निर्दलीय |
| 11 | तारा देवी, कांग्रेस |
| 12 | गुडडी मीणा, कांग्रेस |
| 13 | प्रियंका शर्मा, कांग्रेस |
| 14 | मुकेश कुमार मीणा, कांग्रेस |
| 15 | सरोज मोहनपुरिया, कांग्रेस |
| 16 | मुकेश यादव, निर्दलीय |
| 17 | आशा देवी, निर्दलीय |
| 18 | बाबूलाल मीणा, कांग्रेस |
| 19 | सुगन चंद गुर्जर, निर्दलीय |
| 20 | हंसा देवी, बीजेपी |
| 21 | कलावती, कांग्रेस |
शाहपुरा पंचायत समिति
| वार्ड | जीते |
| 1 | जितेंद्र मोहनपुरिया, कांग्रेस |
| 2 | समिरी, निर्दलीय |
| 3 | कविता देवी, कांग्रेस |
| 4 | संतरा गुर्जर, कांग्रेस |
| 5 | केसरी, कांग्रेस |
| 6 | |
| 7 | मनी, बीजेपी |
| 8 | रामनिवास यादव, कांग्रेस |
| 9 | रामेश्वरी, कांग्रेस |
| 10 | सुरजभान जाट, कांग्रेस |
| 11 | गुलाबी देवी गुर्जर, कांग्रेस |
| 12 | गणपत राम यादव, कांग्रेस |
| 13 | बिदामी देवी, कांग्रेस |
| 14 | इंद्राज कुमार गुर्जर, कांग्रेस |
| 15 | गजेन्द्र चौधरी, निर्दलीय |
तूंगा
| वार्ड | जीते |
| 1 | ग्यारसीलाल, कांग्रेस |
| 2 | रामफूल चन्द, कांग्रेस |
| 3 | मधु देवी, कांग्रेस |
| 4 | गोविन्द सिंह, निर्दलीय |
| 5 | राधा मीना, कांग्रेस |
| 6 | लक्की, कांग्रेस |
| 7 | देशराज मीणा, बीजेपी |
| 8 | रेनू, कांग्रेस |
| 9 | आरती देवी, बीजेपी |
| 10 | रेखा, बीजेपी |
| 11 | मोनू, कांग्रेस |
| 12 | कृष्ण कुमार शर्मा, बीजेपी |
| 13 | बेदराज, कांग्रेस |
| 14 | अशोक मुराडिया, कांग्रेस |
| 15 | राजेश्वरी, कांग्रेस |
रामपुरा डाबरी
| वार्ड | जीते |
| 1 | गीता देवी बुनकर, कांग्रेस |
| 2 | गुड्डी देवी वर्मा,बीजेपी |
| 3 | सुनील कुमार जैन, बीजेपी |
| 4 | सुनीता शर्मा, बीजेपी |
| 5 | गीता मौर्य, कांग्रेस |
| 6 | सुनीता, बीजेपी |
| 7 | संजय नसीर, RLP |
| 8 | राजपाल सुन्डा, RLP |
| 9 | सुनिल मीणा, RLP |
| 10 | गोपाली देवी गुर्जर, कांग्रेस |
| 11 | ममता बुनकर, कांग्रेस |
| 12 | जितेन्द्र कुमार सैनी, कांग्रेस |
| 13 | भगवती देवी, कांग्रेस |
| 14 | लाली देवी, बीजेपी |
| 15 | भरत शर्मा, कांग्रेस |

Comment List