समावेशी आर्थिक विकास और नागरिक केंद्रित सुशासन पर वी. श्रीनिवास का जोर, सियोल में IIAS-2026 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को किया संबोधित

उद्देश्यपूर्ण आर्थिक विकास का दिया संदेश  

समावेशी आर्थिक विकास और नागरिक केंद्रित सुशासन पर वी. श्रीनिवास का जोर, सियोल में IIAS-2026 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को किया संबोधित
राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने सियोल में आयोजित IIAS-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अध्यक्षीय संबोधन दिया।

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने सियोल में आयोजित IIAS-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अध्यक्षीय संबोधन दिया। उन्होंने अपने संबोधन में ऐसे उद्देश्यपूर्ण आर्थिक विकास की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें समाज के किसी भी नागरिक को विकास की प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना पड़े। श्रीनिवास ने कहा कि आर्थिक विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास के लाभ पहुंचाना होना चाहिए। इसके लिए शासन व्यवस्था को अधिक सहयोगात्मक, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने प्रशासनिक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय और सामूहिक प्रयासों को भी प्रभावी शासन का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने समावेशी विकास की अवधारणा को रेखांकित करते हुए कहा कि सुशासन का केंद्र नागरिक होने चाहिए। प्रशासनिक नीतियों और निर्णयों का उद्देश्य आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना होना चाहिए। IIAS-2026 सम्मेलन में विभिन्न देशों के प्रशासनिक विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं की भागीदारी के बीच वैश्विक शासन व्यवस्था, आर्थिक विकास और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा
आतंकी हमले के बावजूद पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन के पहले सभ्यतागत संवाद में न्योता देने पर कांग्रेस ने मोदी...
देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागे भगवान विष्णु, चातुर्मास समाप्त होते ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ
 सुयश गोदरेज गैलेरी ने राजस्थान में सर्वाधिक स्मार्ट होम लॉकर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, कंपनी निदेशक सम्मानित 
सांगानेर में खेतों और कुओं से बिजली केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 मीटर केबल बरामद
अशोक गहलोत बोले- पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा को दी करारी शिकस्त, कांग्रेस की जीत जनादेश
विधायक की आवाज दबाने का आरोप, कांग्रेस ने फूंका धामी का पुतला
पंचायत चुनाव में परिवारवाद का इम्तिहान, कहीं दिग्गजों के घर मात तो कहीं बेटे-बहुओं ने गाड़े जीत के झंडे