टीकाकरण से लेकर एनसीडी स्क्रीनिंग तक की सीएमएचओ ने की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी 

झोलाछापों पर कार्रवाई के निर्देश

टीकाकरण से लेकर एनसीडी स्क्रीनिंग तक की सीएमएचओ ने की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी 
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने जमवारामगढ़ और आंधी ब्लॉक के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें लाडो योजना के शत-प्रतिशत भुगतान, एनसीडी स्क्रीनिंग, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।


जयपुर। जिले में स्वास्थ्य योजनाओं और चिकित्सा सेवाओं की प्रगति को लेकर सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में समीक्षा बैठक हुई। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में जमवारामगढ़ और आंधी ब्लॉक के बीसीएमओ, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी एवं बीएनओ शामिल हुए। डॉ. शेखावत ने सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने और इसकी ऑनलाइन एंट्री समय पर करने के निर्देश दिए। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर नियमित निगरानी और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत लाडो योजना के पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एनसीडी स्क्रीनिंग बढ़ाने और चिन्हित मरीजों का नियमित फॉलोअप करने को कहा गया। साथ ही ब्लॉक क्षेत्रों में झोलाछाप चिकित्सकों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा गतिविधियां, बुखार सर्वे और नियंत्रण उपाय प्रभावी करने के साथ चिकित्सा संस्थानों में साफ-सफाई, फायर सेफ्टी और सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने को कहा गया। NQAS मानकों की पालना और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया गया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाकरण से लेकर एनसीडी स्क्रीनिंग तक की सीएमएचओ ने की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी  टीकाकरण से लेकर एनसीडी स्क्रीनिंग तक की सीएमएचओ ने की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी 
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने जमवारामगढ़ और आंधी ब्लॉक के अधिकारियों की बैठक...
जयपुर में एएमआर जागरूकता सप्ताह शुरू, एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल पर जताई चिंता
मेडिकल कॉलेजों को मिले 209 नए सहायक आचार्य, 23 विशिष्टताओं में नियुक्तियां
Voice Of Youth : रील ने दिखाई राह, आस्था ने बनाया मंदिरों का मुरीद
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: आजम खान को उच्चतम न्यायालय से राहत, ED की याचिका खारिज
जोधपुर-भोपाल ट्रेन अब पूरे मार्ग पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक इंजन, 25 नवंबर से जोधपुर और 26 नवंबर से सवाई माधोपुर से बदलेगा संचालन
एआई और डिजिटल गवर्नेंस से आसान हो रहा आमजन का जीवन : वी. श्रीनिवास