मुंबई में CNG के दाम फिर बढ़े, ऑटो का न्यूनतम किराया 27 से बढ़ाकर 29 रुपये करने की मांग

इस साल आठवीं बार बढ़ाई गईं सीएनजी की कीमतें

मुंबई में CNG के दाम फिर बढ़े, ऑटो का न्यूनतम किराया 27 से बढ़ाकर 29 रुपये करने की मांग
मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने रविवार 15 नवंबर से सीएनजी की कीमत में 1.50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है, जिससे खुदरा भाव 91.50 रुपये प्रति किलो हो गया है। इससे करीब 12.93 लाख वाहन प्रभावित हुए हैं और ऑटो रिक्शा यूनियनों ने न्यूनतम किराया बढ़ाकर 29 रुपये करने की मांग की है।

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में रविवार को यात्रियों, वाहन चालकों और सार्वजनिक परिवहन संचालकों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ गया। संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमत में 1.50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी खुदरा कीमत बढ़कर 91.50 रुपये प्रति किलो हो गयी है। बढ़ी हुई कीमत शनिवार आधी रात से लागू हो गयी और रविवार सुबह से मुंबई तथा आसपास के क्षेत्रों के सभी सीएनजी केंद्रों पर इसी दर से गैस की बिक्री शुरू हो गयी। इससे पहले एक नवंबर को सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गयी थी। पिछले 75 दिनों में इसकी कीमत कुल 5.50 रुपये प्रति किलो बढ़ चुकी है। साल की शुरुआत में सीएनजी की कीमत 80.50 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 11 रुपये बढ़ चुकी है।

कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों पर पड़ने की आशंका है, क्योंकि वे रोजमर्रा के कामकाज के लिए काफी हद तक सीएनजी पर निर्भर हैं। निजी वाहन चालकों और सीएनजी से चलने वाले व्यावसायिक वाहनों के संचालकों को भी हर बार गैस भरवाने के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे। सीएनजी की ताजा कीमत बढ़ने के बाद ऑटो रिक्शा यूनियनों ने एक बार फिर यात्री किराया बढ़ाने की मांग की है। यूनियन प्रतिनिधियों का कहना है कि ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से उनकी कमाई पर असर पड़ा है।

मुंबई रिक्शा मेन यूनियन के थम्पी कुरियन ने कहा कि सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से हाल में किए गए किराया संशोधन का आर्थिक लाभ कम हो गया है। यूनियन ने ऑटो रिक्शा का न्यूनतम किराया मौजूदा 27 रुपये से बढ़ाकर 29 रुपये करने की मांग की है। यह किराया पहले 1.5 किलोमीटर के लिए लागू होता है। यह मांग ऐसे समय की गई है, जब पिछले किराया संशोधन के बाद ऑटो रिक्शा के मीटरों को नए किराये के अनुसार समायोजित करने की प्रक्रिया अभी जारी है। अनुमान के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र में ऑटो रिक्शा, टैक्सी, निजी कारों और सार्वजनिक परिवहन के वाहनों सहित करीब 12.93 लाख सीएनजी से चलने वाले वाहन हैं।

क्षेत्र में सीएनजी की आपूर्ति करने वाली महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के लिए गैस खरीद की लागत बढ़ने, घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस का आवंटन घटने और आयातित प्राकृतिक गैस पर निर्भरता बढ़ने को जिम्मेदार ठहराया है। कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की ऊंची कीमतों के कारण गैस खरीदने का खर्च बढ़ा है। इसका विशेष रूप से सीएनजी क्षेत्र पर असर पड़ा है। कंपनी के अनुसार, कीमतों में संशोधन का उद्देश्य बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा पूरा करना और गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

Read More बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त

हालांकि, सीएनजी की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के साथ घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली पाइप के जरिये आपूर्ति की जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पाइप वाली गैस का इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है।

Read More दिल्ली की जहरीली हवा से अस्पतालों में मरीज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट