रवि पुष्य पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष अभिषेक, 1008 मोदक किए अर्पित

श्रद्धालुओं को निःशुल्क वितरित किए गए रक्षा सूत्र

रवि पुष्य पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष अभिषेक, 1008 मोदक किए अर्पित
जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर में रविवार को रवि पुष्य नक्षत्र के अवसर पर पुष्य पंचामृत अभिषेक श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से 151 किलो दूध, दही, घी, शहद और इत्र से गजानन का अभिषेक कर गणपति सहस्त्रनाम पाठ के साथ 1008 मोदक और खीर का भोग अर्पित किया गया। मनोकामना दिवस पर भक्तों को निःशुल्क रक्षा सूत्र वितरित किए गए।

जयपुर। मोती डूंगरी स्थित भगवान श्री गणेश जी महाराज के मंदिर में रविवार को रवि पुष्य नक्षत्र के अवसर पर पुष्य पंचामृत अभिषेक श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित हुआ। प्रातः 8 बजे शुरू हुए अभिषेक में भगवान श्री गणेश जी महाराज का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, घी, 21 किलो बूरा, शहद, केवड़ा जल, गुलाब जल, केवड़ा इत्र एवं गुलाब इत्र से अभिषेक किया गया। अभिषेक से पूर्व भगवान श्री का गंगाजल से शुद्ध स्नान कराया गया। इसके बाद केवड़ा जल और गुलाब जल से अभिषेक किया गया तथा पंचामृत अभिषेक के पश्चात पुनः गंगाजल से स्नान कराया गया। प्रातः 11 बजे भगवान श्री गणपति सहस्त्रनाम के पाठ के साथ 1008 मोदक अर्पित किए गए। 

रवि पुष्य को मनोकामना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश जी महाराज ने नवीन पोशाक धारण की और फूल बंगले में विराजमान हुए। भगवान को खीर का विशेष भोग अर्पित किया गया। अभिषेक के बाद श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र निःशुल्क वितरित किए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

होर्मुज में 3 टैंकरों ने तोड़ा नियम : एक बारूदी सुरंग से टकराया, 2 ने बदला रास्ता होर्मुज में 3 टैंकरों ने तोड़ा नियम : एक बारूदी सुरंग से टकराया, 2 ने बदला रास्ता
होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर बारूदी सुरंग की चपेट में आकर आग की लपटों में घिर गया। ईरानी सेना...
रवि पुष्य पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष अभिषेक, 1008 मोदक किए अर्पित
''मन की बात'' में PM Modi की बड़ी अपील, ठगी वाले कॉल की संचार साथी ऐप पर करें शिकायत; 5000 करोड़ बचाए
विश्व मूवमेंट डिसऑर्डर दिवस: हाथों का कंपन और चाल में बदलाव, हो सकता है मूवमेंट डिसऑर्डर, जद में युवा भी
खोल के हनुमानजी मंदिर में लक्खी अन्नकूट आज: 61 भट्टियां, 22 चूल्हे, 13 खंडों में होगी पंगत प्रसाद की व्यवस्था, पांच हजार कार्यकर्ता संभालेंगे व्यवस्थाएं
अफगानिस्तान में स्कूल के पास भीषण विस्फोट, 22 लोगों की मौत, 147 घायल; इलाके में मची अफरा-तफरी
आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा की केंद्र सरकार को चेतावनी- सत्ता से हटाने तक शांत नहीं बैठेंगे युवा