न हेलमेट तो खतरा, न सीट बेल्ट तो जान जोखिम में... बच्चों को समझाए ट्रैफिक के नियम
पुलिस ने स्कूल में चलाया अभियान
यातायात पुलिस ने भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रदीप मोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट, नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक और जेब्रा क्रॉसिंग के महत्व की जानकारी दी। बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई और हेल्पलाइन 1095 बताई। प्रश्नोत्तरी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
जयपुर। यातायात पुलिस ने शनिवार को केएम मुंशी मार्ग स्थित भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनकी पालना की शपथ दिलाई गई। अतिरिक्तपुलिस आयुक्त प्रदीप मोहन शर्मा ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने और सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने की सीख दी।
विद्यार्थयों को यातायात पुलिस हेल्पलाइन 1095 की जानकारी भी दी गई। नियमों पर आयोजित प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
Tags: helmet
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Nov 2026 12:40:54
:झारखंड के रामगढ़ जिले में एनएच-33 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पैंकी गांव के पास देर रात एक स्कॉर्पियो और अज्ञात...

Comment List