गहलोत आरोप लगाने के बजाय अपने कार्यकाल का आकलन करें : राठौड़

विकास के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे है

गहलोत आरोप लगाने के बजाय अपने कार्यकाल का आकलन करें : राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 34 महीनों में कांग्रेस के पांच साल से ज्यादा विकास कार्य किए हैं। उन्होंने सड़क, बिजली और कॉलेजों के आंकड़े गिनाए। राठौड़ ने पंचायत चुनाव परिणामों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव भी जीतेगी।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत को भाजपा सरकार पर सवाल उठाने से पहले अपने 5 साल के कार्यकाल का आकलन करना चाहिए। भाजपा सरकार ने 34 महीनों में विकास के कई क्षेत्रों में कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल से अधिक काम किया है। विकास के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव के परिणामों को जनादेश मानकर स्वीकार करती है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते परिणामों की जिम्मेदारी भी स्वयं ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर प्रेस की स्वतंत्रता दबाई और चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का काम किया है।

राठौड़ ने विकास कार्यों के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 34 महीनों में 18,917 किलोमीटर सड़कें बनाईं, जबकि कांग्रेस के पांच साल में 13,160 किलोमीटर सड़कें बनीं। बिजली उत्पादन क्षमता में 10,920 मेगावाट की वृद्धि हुई, जबकि कांग्रेस के समय यह आंकड़ा 3,952 मेगावाट था। भाजपा सरकार ने 229 महाविद्यालय भवन बनवाए, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में 57 बने थे। उपस्वास्थ्य केंद्रों के 1,573 भवन भी बनवाए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा एकजुट संगठन है और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी।

Tags: madan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
:झारखंड के रामगढ़ जिले में एनएच-33 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पैंकी गांव के पास देर रात एक स्कॉर्पियो और अज्ञात...
न हेलमेट तो खतरा, न सीट बेल्ट तो जान जोखिम में... बच्चों को समझाए ट्रैफिक के नियम
बेढ़म का पलटवार, अशोक गहलोत भ्रामक दावे कर जनता को कर रहे गुमराह
परिसीमन विधेयक पर घिरे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र के लिए खतरा है प्रस्तावित व्यवस्था
स्कूली बच्चों से भरा वाहन पिलर से टकराकर पलटा, 2 बच्चों समेत चालक घायल
उत्तराखंड में पेड़ पर अटकी कार,एक दोस्त की खाई में गिरने से मौत
गहलोत आरोप लगाने के बजाय अपने कार्यकाल का आकलन करें : राठौड़