महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत चैन जब्त
अन्य वारदातों पर पूछताछ जारी
जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार 16 नवंबर को परिवादिया सरोज सैनी शाम के समय घरेलू सामान खरीदने के लिए मंडी मार्केट जा रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए।
थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह के अनुसार आरोपी तरुण रैगर (19) कुतुलपुरा मालियान कुंडेरा सवाई माधोपुर और रवि कुमार वर्मा (18) बौंली सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। उनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

Comment List