माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'

राष्ट्रीय राजनीति में गरमाया माहौल

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर 'सत्यम शिवम् सुंदरम्' लिखते हुए उन्होंने कहा कि डर, गुस्से और नफरत के जाल ने बीजेपी-आरएसएस समर्थकों को प्रेम महसूस करने से रोक दिया है, और एक सच्चे हिंदू के नाते वे उन्हें इससे बाहर निकालेंगे।

नई दिल्ली। माता-पिता के रिश्ते को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक विवाद बढ़ने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि बीजेपी और आरएसएस समर्थकों के मन में डर, गुस्से और नफरत का ऐसा जाल बन गया है, जो उन्हें प्रेम का एहसास करने से रोकता है। राहुल ने कहा कि एक सच्चे हिंदू के नाते उनका कर्तव्य है कि वे लोगों को इस सोच से बाहर निकालें, ताकि वे प्यार और अपनापन महसूस कर सकें। उन्होंने पोस्ट के साथ 'सत्यम शिवम् सुंदरम्' भी लिखा।

दरअसल, राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी की आत्मकथा के विमोचन कार्यक्रम में माता-पिता राजीव और सोनिया गांधी के आपसी स्नेह से जुड़ा एक निजी किस्सा साझा किया था। इस पर बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाए थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी राहुल पर तंज कसा था। अब राहुल की प्रतिक्रिया के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध