तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता

निवेश और खेल गतिविधियों को गति देने पर जोर

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें आगामी 'इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट' और 'खेलो इंडिया गेम्स' में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया सहित तेलंगाना के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी और वाकिटि श्रीहरि भी मौजूद रहे।

नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आगामी 'इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट' और 'खेलो इंडिया गेम्स' में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बैठक के दौरान रेड्डी ने प्रधानमंत्री के साथ इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट और खेलो इंडिया गेम्स के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने इन दोनों आयोजनों के महत्व और तेलंगाना में निवेश और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

इस बैठक में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया, तेलंगाना के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी और वाकिटि श्रीहरि भी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट