42 वोटों के दम पर यशवीर सूरा बने जयपुर के जिला प्रमुख, भाजपा को 14 मत

यशवीर सिंह सूरा बने नए जिला प्रमुख

42 वोटों के दम पर यशवीर सूरा बने जयपुर के जिला प्रमुख, भाजपा को 14 मत
जयपुर जिला परिषद के जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखते हुए यशवीर सिंह सूरा को नया जिला प्रमुख चुन लिया है। बुधवार को हुए मतदान में सूरा को 42 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेश गुर्जर को केवल 14 मत हासिल हुए। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी ने 28 वोटों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

जयपुर। जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखते हुए यशवीर सिंह सूरा को जयपुर जिला परिषद का नया जिला प्रमुख चुन लिया। बुधवार को हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी सूरा को 42 वोट मिले, जबकि भाजपा के प्रत्याशी राजेश गुर्जर को 14 मतों से संतोष करना पड़ा। इस तरह सूरा ने 28 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

जिला परिषद के 57 सदस्यीय बोर्ड में कांग्रेस के 42, भाजपा के 13 और आरएलपी के दो सदस्य थे। मतदान में भाजपा को अपने 13 सदस्यों के अलावा आरएलपी के एक सदस्य का भी समर्थन मिला। वहीं आरएलपी के दूसरे सदस्य ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी 14 वोट ही हासिल कर सके। चुनाव परिणाम सामने आते ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। सूरा की जीत को जिला परिषद में कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर
राजस्थान की 37 जिला परिषदों के जिला प्रमुख चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर, बीकानेर, दौसा, सवाई...
मुस्कानों के पीछे छिपी कहानियां कैनवास पर, जवाहर कला केंद्र में डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की प्रदर्शनी शुरू
खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, अब परिचालन पर जोर 
अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस का शानदार प्रदर्शन महिला पाइप बैंड ने जीता स्वर्ण, ब्रास बैंड ने रजत पदक
जयपुर में जटिल कैंसर सर्जरी, महिला की किडनी और IVC का पुनर्निर्माण
42 वोटों के दम पर यशवीर सूरा बने जयपुर के जिला प्रमुख, भाजपा को 14 मत
परिणाम से पहले ही फेल हो गई दो लड़कों की जोड़ी, परिवारवाद खत्म- यूपी बना ग्रोथ इंजन: योगी